एक्सप्लोरर

Special Food Recipe: ऑफिस के टिफिन में पैक कर ले जाएं ये खास डिश, साथ में काम करने वाले भी खाने की करेंगे तारीफ

Special Food Recipe: अगर आप भी एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप और आपके ऑफिस के दोस्त खुश हो जाएंगे.

एक जैसा खाना खाकर अधिकतर लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने ऑफिस के टिफिन में कुछ टेस्टी और हेल्दी फूड लेकर जाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप और आपके ऑफिस के दोस्त खुश हो जाएंगे. आइए जानते हैं उस डिश के बारे में. 

टिफिन में लेकर जाएं पोहे का चीला

ऑफिस के टिफिन में आप पोहे का चीला बनाकर ले जा सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है. इस रेसिपी को आप घर पर कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं और टिफिन में पैक कर ऑफिस ले जा सकते हैं. 

पोहे का चीला बनाने के लिए सामग्री

पोहे का चीला बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी. जैसे एक कप पोहा, आधा कप दही, आधा कप बारीक कटा प्याज, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और थोड़ा तेल. इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर आप आसानी से पोहे का चीला बना सकते हैं. 

पोहे का चीला बनाने का तरीका

पोहे का चीला बनाने के लिए आप पोहे को एक बर्तन में अच्छी तरह धो ले और 15 से 20 मिनट के लिए इसे भिगोकर रख दें. अब एक बड़े बाउल में भिगोए हुए पोहे ले, उसमें दही, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अब एक नॉन स्टिक पैन को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें, फिर इस पर थोड़ा तेल लगाएं और एक चम्मच से पोहे का बैटर डालकर फैला दें. जब यह चीला दोनों तरफ से सुनहरा हो जाए और अच्छी तरह पक जाए, तो इसे अपने टिफिन के डिब्बे में गरमा गरम हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ पैक कर सकते हैं. 

चीले को बनाएं ज्यादा स्वादिष्ट

इस चीले को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं. बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए. थोड़ा सा गीला सही रहेगा. अगर आप ज्यादा तेल का चीला नहीं खाना चाहते हैं, तो इसे कम तेल में भी बनाकर खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Food Recipe: बरसात के मौसम में मस्ताना बना देगा ये खास स्वादिष्ट चना दाल पकौड़ा, बार बार खाने का करेगा मन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget