एक्सप्लोरर

Coffee Health Benefits: क्या सुबह खाली पेट कॉफी पीना फायदेमंद या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए जवाब

कॉफी और दिन के पहले भोजन के बीच ज्यादा लंबा गैप न रखें. क्योंकि कैफीन शरीर में मौजूद रहता है. इसका असर घंटों तक बना रह सकता है.

Coffee Health Benefits: कई लोगों की दिन की शुरुआत कॉफी से होती है. दुनिया में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो सुबह उठते ही यानी खाली पेट काफी पीना पसंद करते हैं. क्योंकि ये उनको तरोताजा रखने में मदद करती है. कई लोग मूड को अच्छा रखने के लिए भी इसका सुबह के वक्त सेवन करना अच्छा मानते हैं. हालांकि क्या सुबह खाली पेट कॉफी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है? क्या खाली पेट कॉफी पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब.

कई अध्ययनों से यह मालूम चलता है कि कैफीन (कॉफी में मौजूद प्रमुख घटक) के मेटाबॉलिज्म की तीव्रता हर किसी में अलग-अलग होती है. ये आनुवंशिक विविधताओं पर निर्भर करता है. यही वजह है कि कुछ लोग जो सुबह कॉफी पीते हैं उन्हें बूस्ट मिलता है. जबकि बाकी लोगों में इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलता.

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के एस्टर सीएमआई हॉस्पिटल में क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स की हैड डॉ. एडविना राज ने कहा कि लोग अलग-अलग कामों को करने के लिए एनर्जी के सोर्स के रूप में कॉफी को देखते हैं. वे अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए भी सुबह सबसे पहले कॉफी पीते हैं. कई फिटनेस लवर्स भी कॉफी पीते हैं, क्योंकि ये उनके एक्सरसाइज एबिलिटी को बढ़ाने का काम करता है. जो लोग कॉफी को तेजी से मेटाबोलाइज करते हैं, उनपर इसका असर बेहतर होता है. कैफीन का प्रभाव भी ऐसे लोगो पर ज्यादा होता है.

किसे नहीं करना चाहिए कैफीन का ज्यादा सेवन

हालांकि जिन लोगों को गैस्ट्रिक की गंभीर परेशानी, पेट का अल्सर या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कैफीन का ज्यादा सेवन न करें और ना ही इसे सुबह खाली पेट लें, क्योंकि यह गैस्ट्रिक स्राव को बढ़ा सकता है. डॉ. एडविना राज ने कहा कि कॉफी का आंत पर असर पड़ सकता है. अगर आप कैफीन को मेटाबोलाइज नहीं कर सकते तो यह दिल में जलन और ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकता है. इससे अनिद्रा और नींद में गड़बड़ी होने की संभावना हो सकती है.

कुछ लोगों के लिए फायदेमंद, कुछ के लिए नहीं

डॉ एडविना राज ने कहा कि किसी के लिए सुबह कॉफी पीना फायदेमंद हो सकता है, जबकि कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह भी साबित हो सकता है. जिन लोगों को गैस्ट्रिक परेशानी है, उनके लिए कॉफी पेट में एसिड प्रोडक्शन को बंद करने का काम सकती है. हालांकि इसे थोड़ा डाइल्यूट करने के लिए दूध के साथ कॉफी लेना अच्छा साबित हो सकता है. इसे नाश्ते के साथ भी मिलाया जा सकता है. डॉ. एडविना राज ने सलाह दी है कि अपनी कॉफी और दिन के पहले भोजन के बीच ज्यादा लंबा गैप न रखें. क्योंकि कैफीन शरीर में मौजूद रहता है. इसका असर घंटों तक बना रह सकता है. निष्कर्ष- खाली पेट कॉफी पीने से ज्यादा नुकसान नहीं होता, क्योंकि इसके एंटीऑक्सीडेंट लाभ भी हैं. लेकिन अगर आप कॉफी को मेटाबोलाइज नहीं कर सकते तो ये नुकसान भी पहुंचा सकता है. 

ये भी पढ़ें: Hair Conditioner: क्या हर बार बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाना जरूरी? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget