एक्सप्लोरर

Hair Conditioner: क्या हर बार बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाना जरूरी? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बालों की जड़ों पर कंडीशनर लगाना उन्हें हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है. कंडीशनर हमारे बालों में मॉइश्चर को बनाए रखने में हेल्प करता है और उन्हें सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है.

Hair Conditioner Benefits: बालों को मुलायम और सिल्की रखने के लिए ज्यादातर लोग बालों को धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं. रूखे-सूखे और उलझने वाले बालों की कंडीशनिंग करने से उन्हें सुलझाने में आसानी रहती है. प्रदूषण, गंदगी, धूल, स्टाइलिंग टूल्स और गर्मी हमारे बालों को नुकसान पहुंचाते हैं और उन्हें बेजान बना देते हैं. बालों को धुलने से ये सारी परेशानियां तो दूर हो जाती हैं, लेकिन कई लोगों के बालों में ड्रायनेस और रफनेस बनी रहती है. इनसे छुटकारा पाने के लिए कई लोग कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि क्या कंडीशनर लगाना सही है? क्या वास्तव में हर बार बाल धोने के बाद कंडीशनिंग करना जरूरी है? आइए जानते हैं. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डेगा ऑर्गेनिक्स की फाउंडर, स्किन और हेयर एक्सपर्ट आर्थी रघुराम ने कहा कि वक्त की कमी और आलस के चलते हम बालों की कंडीशनिंग पर ध्यान नहीं देते. इतना ही नहीं, हेयर मास्क और सीरम जैसे जरूरी स्टेप्स को भी मिस कर देते हैं. बालों की जड़ों पर कंडीशनर लगाना उन्हें हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है. कंडीशनर हमारे बालों में मॉइश्चर को बनाए रखने में हेल्प करता है और उन्हें सॉफ्ट और स्मूथ बनाता है. ये सूखे और उलझे हुए बालों को ठीक करने में भी मददगार है और उन्हें नॉरिश करता है. 

हालांकि क्या आपको हर बार बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाना चाहिए? इसका जवाब है 'हां'. एक्सपर्ट कहते हैं कि आपको शैम्पू के हर सेशन के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि... 

1. सिर्फ शैंपू करने से बालों में ड्रायनेस आ सकती है. ज्यादा शैंपू करने से बालों की नमी खो जाती है और झड़ने की समस्या पैदा हो जाती है. आर्थी रघुराम कहती हैं कि हर दिन या बार-बार शैम्पू करने से बालों से नेचुरल ऑयल निकल जाता है, जो उनको हेल्दी रखने के लिए जरूरी होता है. कंडीशनर का इस्तेमाल बालों को किसी भी तरह के नुकसानदेह प्रभाव से बचा सकता है. अच्छे रिजल्ट्स के लिए आप कंडीशनर का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं.

2. एक्सपर्ट ने कहा कि अगर आपने अपने बालों में कलर कराए हुए हैं या आप ज्यादा स्विमिंग करते हैं तो आपको बालों को कंडीशन करने की जरूरत है. क्योंकि ज्यादातर स्विमिंग पुल में क्लोरीन मिलाया जाता है, जो बालों को खराब कर सकता है. 

3. कंडीशनर बालों के लिए रिपेयर एजेंट के तौर पर भी काम करते हैं. टेंडर स्किन इंटरनेशनल की फाउंडर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सोनिया टेकचंदानी ने कहा कि कंडीशनर सूखे और बेजान बालों के लिए बहुत अच्छे साबित होते हैं. ये बालों को हाइड्रेशन और नॉरिशमेंट प्रोवाइड करते हैं. अगर आपके बाल घुंघराले हैं तो कंडीशनर का इस्तेमाल इन्हें बेहतर रखने में मदद करेगा.

4. हम सभी स्प्लिट एंड्स यानी दोमुंहे बालों से कहीं न कहीं परेशान हैं. कंडीशनर बालों में पैदा होने वाली इस समस्या को दूर करने में कारगर है. आप दोमुंहे बालों को रोकना चाहते हैं तो कंडीशनर जरूर लगाएं.

ये भी पढ़ें: दालचीनी से सिर्फ जायका ही नहीं चेहरे को भी चमका सकते हैं आप...जानिए कैसे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget