एक्सप्लोरर

झटपट इस तरह से घर में बनाएं आम पापड़, ये रहे बनाने के सबसे आसान तरीके

हम आपको आम पापड़ बनाने के सबसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप झटपट और स्वादिष्ट आम पापड़ बना सकते है और इसका मजे एक साल तक ले सकते हैं.

गर्मियों में आम सबको बहुत पसंद आते हैं और इनसे बने आम पापड़ का स्वाद भी बहुत मजेदार होता है.जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. यह हेल्दी भी होता है और बच्चों से लेकर बड़े सभी को पसंद आता है. हम आपको आम पापड़ बनाने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप घर पर ही स्वादिष्ट आम पापड़ बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ इसका मजा ले सकते हैं. 

आवश्यक सामग्री:

  • पके हुए आम: 2-3
  • चीनी: 1 कप (स्वादानुसार)
  • नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
  •  

बनाने की विधि

  • सबसे पहले पके हुए आमों को धोकर छील लें और उनका गूदा निकाल लें.
  • आम के गूदे को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें ताकि एक स्मूद प्यूरी बन जाए.
  • इस प्यूरी को एक मोटे तले वाली कड़ाही में डालें और धीमी आंच पर पकाएं.
  • प्यूरी में चीनी और नींबू का रस मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण गाढ़ा हो जाए.
  • जब मिश्रण पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए और पैन के किनारे छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें.
  • एक चिकनी प्लेट या ट्रे लें और उसे घी या तेल से हल्का सा ग्रीस कर लें.
  • तैयार मिश्रण को इस प्लेट पर पतला फैलाएं और धूप में सूखने के लिए रख दें.
  • जब यह पूरी तरह से सूख जाए, तो इसे प्लेट से निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 

जानें किन बातों का रखें ध्यान 
आम पापड़ बनाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले, पके हुए और मीठे आम चुनें, ताकि पापड़ का स्वाद अच्छा हो. आम का गूदा अच्छी तरह से मिक्सर में पीसें, जिससे प्यूरी स्मूद बने. चीनी की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार एडजस्ट करें. प्यूरी को धीमी आंच पर पकाएं और लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण जले नहीं. प्लेट या ट्रे को घी या तेल से ग्रीस करना न भूलें, इससे पापड़ आसानी से निकलेगा. धूप में सुखाने के लिए साफ और धूल-मिट्टी से बच सके ऐसी जगह का चुनाव करें, ताकि पापड़ अच्छे से सूख सके. 

यह भी पढ़ें: 
सिद्धार्थ-कियारा ने जहां मनाया था हनीमून, जानें वहां कैसे घूमने जा सकते हैं आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget