एक्सप्लोरर

Sawan Special Dish: सावन के महीने में साबूदाने से बनाएं ये 5 फराली डिश, भूल जाएंगे मसालेदार भोजन का स्वाद

Sawan Special Dish: अगर आपने भी सावन के महीने में व्रत रखा है, तो आप घर पर कम समय में साबूदाने से बनी ये पांच तरह की डिश तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन पांच फराली डिश की रेसिपी.

सावन का महीना शुरू हो गया है. ऐसे में अधिकतर शिवभक्त पूरे सावन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं. अगर आपने भी सावन के महीने में व्रत रखा है, तो यह खबर आपके लिए है. इस सावन के महीने में व्रत होने के कारण लोग फराली डिश का सेवन करते हैं.

साबूदाने से बनाएं पांच तरह की डिश

आज हम आपको साबूदाने से बनने वाली ऐसी पांच तरह की डिश के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं. यह फराली होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी लगती है. आइए जानते हैं उन पांच फराली डिश की रेसिपी.

साबूदाने की टेस्टी खीर

आप साबूदाने का इस्तेमाल कर कम समय में साबूदाने की टेस्टी खीर बना सकते हैं. यह सबसे लोकप्रिय और आसान फराली डिश है. इसे बनाने के लिए साबूदाने को भिगोकर दूध में पकाया जाता है और इसमें चीनी, इलायची पाउडर और मेवे मिलाकर अच्छी तरह मध्यम आंच पर उबाल लिया जाता है. उसके बाद सर्व किया जाता है. 

साबूदाने की टिक्की

इसके अलावा आप साबूदाने का इस्तेमाल कर साबूदाने की टिक्की बना सकते हैं इसे बनाने के लिए साबूदाने को भिगोकर पीस लिया जाता है, फिर इसमें आलू, मूंगफली, हरी मिर्च और अन्य फराली मसाले मिलाकर टिक्की बनाई जाती है.  इसे तलकर या ओवन में बेक करके सर्व किया जाता है.

साबूदाने का उपमा

आप घर पर कम समय में साबूदाने का उपमा तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक पैन में तेल या घी गर्म कर उसमें हरी मिर्च, कटे हुए आलू और पिसे हुए मूंगफली के दाने डाल दें, सुनहरे होने के बाद इसमें भीगे हुए साबूदाने मिलाकर अच्छी तरह पका लें. अब इसमें सेंधा नमक डालकर 2 मिनट पकने दें, फिर सर्वे कर दें.

साबूदाने का हलवा

आप घर पर साबूदाने का हलवा भी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए भीगे हुए साबूदाने को घी में भूनकर उसमें चीनी, दूध और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह पका लें. अब एक प्लेट में निकालकर इस पर ड्राई फ्रूट डालकर सर्व कर दें.

साबूदाने के वड़े

साबूदाने के वड़े बनाने के लिए साबूदाने को भिगोकर पीस लिया जाता है, फिर इसमें आलू, हरी मिर्च, धनिया और अन्य फराली मसाले मिलाकर वड़े बनाए जाते हैं. इन्हें तलकर या ओवन में बेक करके सर्व किया जाता है. इन पांचों रेसिपी को आप घर पर बनाकर ट्राई कर सकते हैं. इन स्वादिष्ट और पौष्टिक फराली व्यंजनों को बनाकर आप सावन के महीने में व्रत का आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Moong Dal Halwa: आप भी घर पर बना सकते हैं होटल जैसा मूंग का हलवा, ये है आसान रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
Independence Day 2026: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget