एक्सप्लोरर

गर्मी के मौसम में घर पर बनाएं ठंडी ठंडी, कूल कूल मैंगो कुल्फी

इस मौसम में ठंडे और स्वादिष्ट व्यंजन का मजा लेना सबको पसंद है. ऐसे में अगर घर पर बनी ठंडी ठंडी, कूल कूल मैंगो कुल्फी मिल जाए तो क्या बात है. आइए जानते हैं बनाने की आसान रेसिपी...

गर्मियों का मौसम आते ही ठंडी-ठंडी चीज़ों का मन करता है. खासकर शाम के वक्त अगर ठंडी-ठंडी आम कुल्फी या आइसक्रीम मिल जाए तो मजा आ जाता है. कुल्फी बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं. अगर आप भी इस गर्मी में घर पर कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लाए हैं मैंगो कुल्फी की बहुत ही आसान रेसिपी. इसे बनाना इतना आसान है कि आप इसे कुछ ही समय में तैयार कर सकते हैं और पूरे परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं. 

सामग्री:

  • 2 पके हुए आम
  • 1 लीटर दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क (मीठा गाढ़ा दूध)
  • 1/4 कप कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता)
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  •  

बनाने की विधि

  • सबसे पहले दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में उबाल लें.जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच को धीमा कर दें और इसे गाढ़ा होने तक पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध बर्तन के तले में ना लगे.
  • जब दूध आधा रह जाए, तो इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे थोड़ी देर और पकने दें, जब तक यह और गाढ़ा ना हो जाए.
  • अब पके हुए आमों को छीलकर उनके गूदे को मिक्सर में पीस लें. आम के पेस्ट को दूध के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं.
  • इस मिश्रण में इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें. फिर से अच्छी तरह से मिलाएं.
  • अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे कुल्फी मोल्ड्स या किसी अन्य छोटे बर्तन में डालें और फ्रीजर में 6-8 घंटे के लिए जमने दें.
  • जब कुल्फी अच्छे से जम जाए, तो इसे मोल्ड से निकालें और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें.

टिप्स
अगर आपको और मीठा पसंद है, तो चीनी की मात्रा बढ़ा सकते हैं.
कुल्फी को मोल्ड से आसानी से निकालने के लिए मोल्ड को कुछ सेकंड के लिए गर्म पानी में डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: खर्चा देसी और हनीमून की लोकेशन 'विदेशी', बीवी भी बोलेगी- ये कहां आ गए हम...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget