एक्सप्लोरर

घर में नहीं है कोई सब्ज़ी, तो केवल मिर्ची से तैयार कर लें ये डिश

आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने एमरजेंसी के दिनों के लिए तैयार कर सकते हैं. इसका नाम है मिर्ची फ्राई. आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

कई बार ऐसा होता है कि घर में अचनाक मेहमान आ जाएं और फ्रिज में सब्जियां खत्म होती है, तब समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए. आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए हम लेकर आए हैं आज की स्पेशल रेसिपी. इसका नाम है चिली फ्राई. यह एक ऐसी डिश है, जो मसालेदार खाना खाने वालों को भी खूब पसंद आएगी. इसकी एक और खासियत है कि मिर्ची फ्राई को दाल, चावल और अन्य खानों के साथ भी खा सकते हैं. यह एक प्रकार का झटपट बनने वाला अचार है जिसे आप एक हफ्ते तक फ्रिज में भी स्टोर कर के रख सकते हैं. इस डिश को बनाने के लिए आपको हरी मिर्च, जीरा, हल्दी, हींग, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, सौंफ पाउडर, नमक और तेल की जरूरत पड़ेगी. 10 मिनट से भी कम समय में तैयार हो जाता है. 

इसमें और अधिक स्वाद जोड़ने के लिए, आप कुछ लहसुन पाउडर, मिश्रित जड़ी-बूटियों का पाउडर, अजवायन और यहां तक कि मिर्च के टुकड़े भी मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि हरी मिर्च फ्राई को फ्रिज में एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. आइये जानते हैं मिर्ची फ्राई की रेसिपी.

हरी मिर्च फ्राई के लिए इंग्रीडिएंट (8 सर्विंग्स)

100 ग्राम हरी मिर्च
1/4 चम्मच हींग
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच सौंफ के बीज का पाउडर
2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
1/4 चम्मच हींग
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच सौंफ के बीज का पाउडर
1/2 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
नमक आवश्यकतानुसार

मिर्ची फ्राई कैसे बनाएं?

स्टेप 1- हरी मिर्च को धोकर और थपथपा कर सुखा लीजिये. अब हरी मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक बाउल में इकट्ठा कर लें.

स्टेप 2- अब एक पैन में तेल गर्म करें. हींग, जीरा डालें और एक मिनट के लिए चटकने दें.

स्टेप 3- अब नमक के साथ हरी मिर्च भी डालें. मिलाएं और 10 सेकंड तक भूनें.

स्टेप 4- अब हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर डालें. हरी मिर्च को मिक्स करके 2-3 मिनिट तक चलाते हुए भून लीजिए. यह ध्यान रखें कि हरी मिर्च अभी भी थोड़ी कुरकुरी हो.

स्टेप 5- अब आपकी हरी मिर्च फ्राई परोसने के लिए तैयार है. इन्हें अपनी दाल, रोटी, सब्जी के साथ परोसें और अपने भोजन को स्वादिष्ट बनाएं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन सोमवार स्पेशल: फ्रूट एंड नट खीर, व्रत में खाएं ये टेस्टी मिठाई
सावन सोमवार स्पेशल: फ्रूट एंड नट खीर, व्रत में खाएं ये टेस्टी मिठाई
Chana Dal Cooking Tips: चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
Make Dosa On Normal Pan: डोसा तवा नहीं है? नॉर्मल पैन पर भी बनेगा परफेक्ट
डोसा तवा नहीं है? नॉर्मल पैन पर भी बनेगा परफेक्ट
How To Make Puffed Poori: पूड़ी नहीं फूलती? बेलते वक्त ये गलती तो नहीं कर रहे आप
पूड़ी नहीं फूलती? बेलते वक्त ये गलती तो नहीं कर रहे आप

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget