एक्सप्लोरर

बटर या घी... किसमें अच्छे से सिंकते हैं परांठे और स्वाद हो जाता है डबल!

परांठे उत्तर भारत के मुख्य नाश्ते में से एक है. इसके बिना मानों सुबह ही नहीं होती. कुछ लोग घी के साथ इसे खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग मक्खन के साथ. आइये जानते हैं दोनों से क्या बेहतर है.

भारतीय रसोई में सालों से परांठे बनाने के लिए घी का इस्तेमाल होता आ रहा है. वजह है इसमें मौजूद पौष्टिक गुण और घी का अनोखा स्वाद. हालांकि, धीरे-धीरे इसमें भी बदलाव होता गया और अब लोगों को परांठे के साथ बटर (मक्खन) का स्वाद भाने लगा है. परांठे मक्खन में सेकने के बाद उसपर मक्खन की मोटी परत लगाकर अचार और दही के साथ खाने का ट्रेंड चल पड़ा है. लेकिन अब सवाल यह उठता है कि बनते तो दोनों ही दूध से लेकिन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद इनमें से क्या है. घी या मक्खन. इस आर्टिकल में हम आपको दोनों के गुणों के बारे में बताएंगे, जिसके बाद आप खुद यह फैसला कीजिएगा कि परांठे के साथ घी ज्यादा अच्छा ऑप्शन है या फिर बटर.

परांठे के साथ क्या खाएं घी या बटर?

सबसे पहले हमें यह जानने की जरूरत है कि घी हो या फिर मक्खन दोनों में ही फैट होता है. लेकिन इन्हें जो चीज अलग बनाती है वह है फैट कंटेंट और फैट क्वालिटी. घी में नट्स जैसा स्वाद होता है और इसका स्वाद मक्खन की तुलना में अधिक बटरी होता है. यह तेज़ मसालों को अच्छी तरह से होल्ड कर सकता है, यही एक कारण है कि भारतीय और थाई खाने को पकाने में इसे मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है. जब घी और मसालों को एक साथ पकाते हैं, तो घी मसालों से फैट में घुलनशील स्वाद और पोषक तत्वों को अन्य फैट्स की तरह, खींच लेता है. 

घी कैसे बनता है?

मक्खन छांछ से मिलता है, जबकि घी मक्खन है. इसका मतलब कि घी मक्खन का और रिफाइंड फॉर्म है. घी मक्खन को गर्म करके बनाया जाता है, जो लिक्विड बटरफैट को दूध के सॉलिड पार्टिकल से अलग करता है. एक बार जब दूध के ठोस पदार्थ निकल जाएं, तो उबाल आ जाएगा और नीचे के हिस्से में घी मिल जाती है. इसीलिए घी में मक्खन की तुलना में कम कैसिइन और लैक्टोज होता है. इसमें ठोस पोषक तत्व और हाई स्मोकिंग प्वॉइंट समेत कई लाभ हैं, जिससे आप बिना फैट जलाए भी घी को तेज आंच पर गर्म कर सकते हैं. 

दोनों में से बेहतर कौन?

घी और मक्खन के बीच मुख्य अंतर यही है कि आप घी को तेज आंच पर गर्म करके मसाले भून सकते हैं या रोस्ट कर सकते हैं. वहीं, मक्खन को धीमी आंच पर डाला जाता है क्योंकि इसका स्मोकिंग प्वाइंट घी से कम है. हालांकि, सेहत के मामले में दोनों में ही लगभग समान लाभ मौजूद हैं. हालांकि, इनके स्वाद में काफी अंतर होता है. 

मक्खन और घी दोनों में विटामिन ए और अन्य कैरोटीनॉयड जैसे महत्वपूर्ण फैट सॉल्यूबल न्यूट्रिएंट्स थोड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं. हालांकि, शरीर को सम्पूर्ण लाभ देने के लिए केवल इनपर निर्भर नहीं हुआ जा सकता है. आम सहमति यह है कि घी में वही कई पोषक तत्व होते हैं जो मक्खन में होते हैं, लेकिन उतनी मात्रा में कैसिइन और लैक्टोज के बिना. घी खाना पकाने के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि इसे हाई फ्लेम पर भी गर्म किया जा सकता है. अब आप डिसाइड कीजिए कि परांठे के साथ आप घी खाना पसंद करेंगे या फिर मक्खन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
Homemade Potato Chips: घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget