एक्सप्लोरर

Masala Pav: स्ट्रीट स्टाइल मसाला पाव खाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी

मसाला पाव एक मशहूर महाष्ट्रियन डिश है, जिसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और खाने में काफी लाजवाब है. आइये जानते हैं स्ट्रीट स्टाइल मसाला पाव की रेसिपी.

मसाला पाव महाराष्ट्र के लोकप्रिय डिशेज में से एक है, जिसे सुबह से लेकर शाम के नाश्त तक खूब पसंद किया जाता है. यह एक ऐसी मजेदार डिश है, जो आपको गली-मोहल्ले के हर नुक्कड़ पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी. इस मसालेदार स्ट्रीट फूड को आप चलते-फिरते भी आसानी से खा सकते हैं. हरी मिर्च और अपनी पसंद की चटनी के साथ इस डिश का स्वाद डबल हो जाता है. अगर आपको शाम की चाय के साथ स्वादिष्ट स्नैक्स चाहिए तो जल्दी से तैयार करें ये लाजवाब रेसिपी. अगर आपके पास पाव भाजी बनाने का समय नहीं है, लेकिन नाश्ते में वैसा ही कुछ खाने की इच्छा है, तो इसका स्वाद आपके टेस्ट बड को शांत करने में मदद करेगा. यह रेसिपी आपके लिए आदर्श है. अगर आप मुंबई में नहीं रहते लेकिन मुंबई के इस फेमस स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए स्ट्रीट स्टाइल मसाला पाव की रेसिपी लेकर आए हैं. यह स्वादिष्ट मसाला पाव कुछ ऐसा है जिसे आपको एक बार जरूर आज़माना चाहिए.  

मसाला पाव के लिए इंग्रीडिएंट

4 टुकड़े पाव
1 छोटा टमाटर
1 चम्मच पाव भाजी मसाला
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक आवश्यकतानुसार
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 छोटा प्याज
1 छोटी शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
1/2 चम्मच हल्दी
4 बड़े चम्मच मक्खन
2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
2 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली

मसाला पाव कैसे बनायें?

स्टेप 1 मसाला तैयार करें

एक पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन गरम करें. अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट डालें और एक मिनट तक भूनें. अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और दो मिनट तक और भूनें. अब इसमें कटे हुए टमाटर और शिमला मिर्च डालें. सभी मसाले, हल्दी, पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण को 5 मिनट तक पकाएं. मिश्रण को हल्के से मैश करने के लिए मैशर का उपयोग करें.  धनिया पत्ती से सजाकर आंच बंद कर दें.

स्टेप 2 पाव को भून लें

तवे पर 2 बड़े चम्मच मक्खन गरम करें. पाव को आधा काट लें और चारों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक भून लें.

स्टेप 3 भराई डालें और परोसें

हर पाव में समान रूप से कुछ कुटी हुई भुनी हुई मूंगफली के साथ स्टफिंग भरें. अपनी पसंद की चटनी के साथ आनंद लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Make Dosa On Normal Pan: डोसा तवा नहीं है? नॉर्मल पैन पर भी बनेगा परफेक्ट
डोसा तवा नहीं है? नॉर्मल पैन पर भी बनेगा परफेक्ट
How To Make Puffed Poori: पूड़ी नहीं फूलती? बेलते वक्त ये गलती तो नहीं कर रहे आप
पूड़ी नहीं फूलती? बेलते वक्त ये गलती तो नहीं कर रहे आप
Non Stick Tawa Tips: तवे पर बार-बार चिपक रहा डोसा, जानें बाजार वालों के साथ क्यों नहीं होता ऐसा?
तवे पर बार-बार चिपक रहा डोसा, जानें बाजार वालों के साथ क्यों नहीं होता ऐसा?
Restaurant Style Dal: ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget