एक्सप्लोरर

Liver Disease: रोज खाई जाने वाली ये चीजें लिवर को पहुंचाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, जानें इसका खतरनाक असर

Unhealthy Food for Liver: कुछ चीजों को खाना लिवर पर अधिक बोझ डालता है और आपके लिवर को ज्यादा काम करना पड़ता है. जानिए किन चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए.

Fatty Liver Disease: बहुत ज्यादा अल्कोहल के सेवन या मेडिसिन के ओवरडोज से लिवर (Liver) से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं​ रोजमर्रा खाई जाने वाली कुछ चीजें भी आपके लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं. उच्च मात्रा में शुगर और कैलोरी वाली डाइट, हरी सब्जियां और फल न खाना ये सभी बातें लिवर पर एक्स्ट्रा बोझ डालती हैं और आपके लिवर को ज्यादा काम करना पड़ता है. जानिए किन चीजों (Unhealthy Food) का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाता है-

शुगर (Sugar)

चीनी का अधिक मात्रा में सेवन भी लिवर को नुकसान पहुंचाता है. मीठी चीजों जैसे कैंडी, कुकीज और सोडा में रॉ, रिफाइंड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप होता है. इससे फैट बिल्ड अप होने लगता है, जिससे लिवर से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं. बहुत अधिक मात्रा में चीनी का सेवन लिवर को उतना ही नुकसान पहुंचाता है जितना कि अल्कोहल.

मैदा (White Flour)

मैदे से बनी चीजों का सेवन कम से कम करें. ये बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड होती हैं, इनमें मिनरल्स, फाइबर और जरूरी विटामिन की कमी होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. पास्ता, पिज्जा, बिस्किट और ब्रेड जैसी चीजें खाने से परहेज करें. लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खाने के हेल्दी विकल्पों को चुनें.

फास्ट फूड (Fast Food)

फास्ट फूड में सैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा होती है. इसका डाइजेशन आसानी से नहीं होता. बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, वेफर्स जैसे फूड आइटम लिवर के लिए अच्छे नहीं होते क्योंकि इन चीजों को प्रोसेस करने में लिवर को ज्यादा काम करना पड़ता है. फैटी लिवर के अलावा सैचुरेटेड फैट, बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है और इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ता है.

रेड मीट (Red Meat)

रेड मीट को डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है. इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन लिवर के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. प्रोटीन को तोड़ना लिवर के लिए आसान नहीं होता. वहीं ज्यादा प्रोटीन का बनना लिवर से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकता है. इससे फैट लिवर की समस्या हो सकती है, इससे ब्रेन और किडनी को नुकसान पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें- Potato Rings Recipe: बच्चों को पसंद आएगी आपके हाथ की बनाई क्रिस्पी पोटैटो रिंग्स, अपनाएं ये टिप्स

Parenting Tips: बच्चों पर आए गुस्से को पैरेंट्स ऐसे करें शांत, काम आएंगे ये नुस्खे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wheat Flour Recipes: एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget