एक्सप्लोरर

Rajasthani Mirchi Vada: घर में बनाएं राजस्थान का मशहूर मिर्ची बड़ा, दीवाना बना देगा इसका स्वाद

Rajasthani Mirchi Vada: बरसात के मौसम में शाम के वक्त चाय के साथ अगर कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. ऐसे में आप इस स्पेशल रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

अधिकतर लोगों को तीखा खाना ज्यादा पसंद होता है. ऐसे में बरसात के मौसम में शाम के वक्त चाय के साथ अगर कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. अगर आप भी ऐसा ही कुछ बनाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी स्पेशल रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप बनाकर शाम के वक्त चाय के साथ खा सकते हैं. यही नहीं आप इसे बनाकर अपने मेहमानों को भी खिला सकते हैं. आइए जानते हैं उस रेसिपी के बारे में.

राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सामग्री

हम बात कर रहे हैं राजस्थानी मिर्ची वड़ा की यह खाने में इतना स्वादिष्ट होता है, कि अगर आप इसे एक बार खाएंगे, तो बार-बार खाने का मन करेगा. यही नहीं राजस्थानी मिर्ची बड़ा बनाने का तरीका भी बहुत आसान है. इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर टेस्टी राजस्थानी मिर्ची वड़ा बना सकते हैं.

इसे बनाने के लिए कुछ सामग्री चाहिए, जैसे 10 से 12 लंबी हरी मिर्च, दो उबले हुए आलू, दो कप बेसन, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, पुदीना, अदरक लहसुन का पेस्ट, हींग, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, नमक स्वाद अनुसार और तलने के लिए तेल.

राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाने का तरीका

राजस्थानी मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आपको हरी मिर्च को धोकर बीच में से चीरा लगाना होगा, अब इसके अंदर के सभी बीच निकाल लें. अब एक एक बाउल में बेसन निकले और उसमें उबले हुए आलू, हरा धनिया, पुदीना, अदरक और लहसुन का पेस्ट, थोड़े मसाले डालकर अच्छी तरह मिला ले. इस पेस्ट की मदद से छोटे-छोटे टिक्की बनाएं और फिर हरी मिर्च के अंदर भर दें.

इसके बाद आप बैटर बना ले, बैटर  बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में बेसन लें. उसमें बारीक कटी थोड़ी हरी मिर्च, नमक, एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच तेल और थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें. अब इस भरी हुई मिर्च को घोल के अंदर डूबा लें. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इस घोल में डूबी हुई मिर्च को तेल में तल लें.

जब यह सुनहरी होने लगे, तब इसे तेल से निकालकर एक प्लेट में रखकर चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे यह राजस्थानी मिर्ची वड़ा उन्हीं को खिलाएं जिन्हें तीखा पसंद है, जो लोग तीखा नहीं खाते हैं, उनके लिए मिर्ची बड़ा का सेवन खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Food Recipe: आपका बच्चा भी खाना खाने में करता है नाटक तो उसे टिफिन में पैक करके दें ये खास चीज, खाली हो जाएगा पूरा टिफिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget