एक्सप्लोरर

Food Recipe: इस रेसिपी को फॉलो कर घर पर बनाएं गुजरात की स्पेशल दाल ढोकली, बार-बार खाएंगे लोग

Food Recipe: आप भी संडे के दिन कुछ अच्छा खाना चाहते हैं, तो इस गुजराती रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. इस आसान रेसिपी की मदद से आप कम समय में घर पर टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं.

संडे के दिन हर कोई नौकरी और काम से फ्री रहता है. ऐसे में वह घर पर रहकर कुछ चटपटा और अच्छा बनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन इंस्टेंट बनाने के लिए उनके पास कोई रेसिपी नहीं होती है, इससे अधिकतर लोग परेशान हो जाते हैं.

लेकिन अगर आप भी संडे के दिन कुछ अच्छा खाना चाहते हैं, तो इस गुजराती रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं.  आज हम आपको आसान रेसिपी बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप कम समय में घर पर दाल ढोकली तैयार कर सकते हैं. यह खाने में इतनी स्वादिष्ट लगेगी, कि आप एक बार खाने के बाद बार-बार इसकी डिमांड करेंगे.

ढोकली बनाने का तरीका

दाल ढोकली बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटा लेना है, उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह आटा गूंध लेना है, फिर उसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर. इसे एक बेलन पर बेल लें, फिर बेलने के बाद आप इसे स्क्वेयर शेप में काट लें. अब आप इसे थोड़ी देर के लिए साइड में रख कर, डाल की तैयारी शुरू कर दें. आप चाहे तो पहले दाल बना लें, फिर ढोकली तैयार करें.

दाल ढोकली बनाने का तरीका

दाल बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में दाल को बाफ लें. फिर एक कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर गर्म करें, फिर इसमें राई जीरे का तड़का लगाएं, जब जीरा अच्छे तरीके से तड़क जाए तो इसमें टमाटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह पका लें. अब कुकर में रखी पकी हुई दाल को इस कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह मिला ले. अब आप इसमें ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाले और अपनी पसंद के दूसरे मसाले भी डाल सकते हैं.

मूंगफली के दानों का इस्तेमाल

अब आप इस दाल में कटी हुई ढोकली डाल दें और अच्छी तरह मिला लें. अगर आप दाल ढोकली को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इसमें नींबू के रस का भी इस्तेमाल करें साथ ही सीखी हुई मूंगफली के दाने भी आप इसमें डाल सकते हैं. अगर आप खट्टा मीठा खाना पसंद करते हैं, तो इसमें आमचूर के साथ गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह आपकी दाल ढोकली को और ज्यादा स्वादिष्ट बना देंगे. अब इन सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह मिला लें और थोड़ी देर तक गैस पर ढक्कर अच्छी तरह पकने दें. जब यह 10 से 15 मिनट में पककर तैयार हो जाए, तो इसे एक प्लेट या बाउल में निकालकर ऊपर से हरे धनिए की पत्तियां डालकर गरमा गर्म इसे परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Food Recipe: आपका बच्चा भी खाना खाने में करता है नाटक तो उसे टिफिन में पैक करके दें ये खास चीज, खाली हो जाएगा पूरा टिफिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Tiranga Thali: 15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
Wheat Flour Recipes: एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget