एक्सप्लोरर

Harmful Food Combinations: पिज्जा के साथ कोल्ड ड्रिंक...ब्रेड के साथ जैम, इन 4 फूड कॉम्बिनेशन से बचें

कुछ फूड कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं, जिनका एक साथ सेवन करने से हर किसी को बचना चाहिए. क्योंकि ये स्वास्थ्य को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Harmful Food Combinations: जब बात भूख की आती है तो हम कुछ भी खाने को मजबूर हो जाते हैं. कई बार स्वाद के लिए हम दो प्रोडक्ट को मिक्स करके खाते हैं, जो नुकसानदेह साबित हो सकता है. कुछ फूड कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं, जिनका एक साथ सेवन करने से हर किसी को बचना चाहिए. क्योंकि ये स्वास्थ्य को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं. जैसे- दूध और दही का कॉम्बिनेशन, दाल के बाद दूध का सेवन आदि. दरअसल ये सभी चीजें डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करती हैं और पेट के पीएच लेवल को खराब कर देती हैं. रोजाना हम ऐसे कई कॉम्बिनेशन यूज़ कर रहे हैं, जो असल में शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है.

इन फूड कॉम्बिनेशन से बचें

1. ब्रेड और जैम

ब्रेड और जैम ज्यादातर लोगों का काफी पसंदीदा नाश्ता है. ज्यादातर माएं अपने बच्चों को सुबह के नाश्ते में ये देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदेह साबित हो सकता है. दरअसल ब्रेड में प्रोटीन और फैट कम होता है और सिंपल कार्ब्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. जबकि जैम में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमें केवल एक घंटे के लिए एनर्जी दे सकती है. जैम शरीर में शुगर का स्तर बढ़ाता है. मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है. यही नहीं, पेट की परेशानी भी पैदा करता है.

2. पालक के पराठे के साथ चाय या कॉफी

यह बात सच है कि पालक आयरन से भरपूर आहार है. पालक से संबंधित अलग-अलग डिशेज़ बनती है. हालांकि लोग अक्सर इसका पराठा बनाकर चाय और कॉफी के साथ खाना पसंद करते हैं. लेकिन ये कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.  चाय में पॉलीफेनोल्स और टैनिन और कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड, आयरन के अब्जॉर्प्शन को कम कर सकते हैं. इससे पालक में आयरन की मात्रा कम हो जाती है और पालक से मिलने वाला पोषण हमारे शरीर को नहीं मिला पाता. चाय, कॉफी और पालक के परांठे का कॉम्बिनेशन पेट की गैस की परेशानी भी पैदा कर सकता है.

3. दूध के साथ खट्टे फल

कई लोगों को स्मूदी पीना पसंद होता है. वे हर फल को दूध के साथ मिक्स करके स्मूदी बनाते हैं. कई बार खट्टे फल और दूध से बनी स्मूदी पेट के खराब होने का कारण बनती है. साथ ही यह अपच की वजह भी बनती है. इसलिए खट्टे फलों से स्मूदी बनाने से बचें.

4. सोडा के साथ पिज्जा

हम सभी पिज्जा के साथ कोक, सोडा या किसी भी तरह का कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं. पिज्जा में सैचुरेटेड फैट होता है, जबकि सोडा नमक से भरपूर होता है. यह पाचन एंजाइमों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है. यही नहीं, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बनता है. इस कॉम्बिनेशन को पचाने के लिए हमारे पाचन तंत्र को काफी संघर्ष करना पड़ता है, जिससे पेट फूलना और पेट से जुड़ी तमाम परेशानियां पैदा हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Tomato Health Risk: टमाटर का ज्यादा सेवन भी खतरनाक, शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget