एक्सप्लोरर

Fish With Milk: मछली और दूध एक साथ पीने से क्या होता है, जानिए दोनों चीजों को साथ खाने से क्यों मना किया जाता है?

Milk And Fish Together Side Effects: मछली और दूध एक साथ खाने से लोग मना करते हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने से सफेद दाग की समस्या हो सकती है, जानिए क्या है सच्चाई.

Food Side Effects: अक्सर लोग खान-पान को लेकर कई बातें कहते हैं जैसे ठंडा और गरम एक साथ नहीं खाना चाहिए, दूध के साथ खट्टी चीजें न खाएं और दूध के साथ मछली नहीं खानी चाहिए. आयुर्वेद में खान-पान से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं. खासतौर से दूध के साथ कई चीजों का सेवन करने से मना किया जाता है. इन्हीं में से एक है दूध और मछली का कॉम्बिनेशन. कहते हैं कि दूध और मछली खाकर सफेद दाग की समस्या हो सकती है. इस बीमारी को विटिलिगो (Vitiligo) भी कहते हैं. आइये जानते हैं क्या वाकई दूध और मछली को साथ खाने से ये बीमारी होती है और ऐसा क्यों कहा जाता है कि दूध और मछली का एक साथ सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है. 

मछली और दूध साथ खाने से क्या होता है?
आयुर्वेद में कहा गया है कि मछली के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. दोनों की तासीर और गुण अलग-अलग होते हैं. इन्हें एक साथ खाने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. मछली और दूध साथ में पीने से सफेद दाग की समस्या का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि इसे लेकर कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं. हां ये जरूर है कि मछली के साथ दूध पीने से पाचन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है.

मछली और दूध एक साथ पीने से सफेद दाग हो सकते हैं?
दरअसल मछली की तासीर काफी गर्म होती है और दूध को ठंडी तासीर का माना जाता है. इसलिए दोनों चीजों को एक साथ खाने से शरीर में तमस गुण बढ़ते हैं. इससे बॉडी में केमिकल चेंज होता है. यही वजह है कि दूध और मछली एकसाथ खाने से त्वचा पर पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ सकती है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि इससे आपको सफेद दाग की समस्या हो जाए. हां जिन लोगों को खाने-पीने से जुड़ी कोई एलर्जी है उन्हें ये दोनों चीजें साथ में खाने से बचना चाहिए. 

मछली और दूध साथ खाने से नुकसान
1- मछली और दूध एकसाथ खाने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. इसलिए जिन्हें दूध जल्दी नहीं पचता दोनों चीजें एक साथ नहीं खानी चाहिए.
2- जिन्हें एलर्जी की समस्या है, उन्हें मछली और दूध एक साथ खाने से त्वचा पर खुजली या जलन की समस्या हो सकती है. 
3- मछली और दूध दोनों की तासीर अलग है, इसलिए इससे सर्द गरम होने का खतरा भी रहता है. 

Disturbed Sleep: बार-बार टूटती है नींद और नहीं जाती दिमागी थकान तो रोज के भोजन में शामिल करें ये स्वादिष्ट फूड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
Potato Storage Tips: कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
कटे आलू को 24 घंटे तक रखें फ्रेश! अपनाएं ये आसान किचन ट्रिक्स
Independence Day 2026: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?
15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा थाली, जानें क्या रखें मेन्यू में?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget