एक्सप्लोरर

Disturbed Sleep: बार-बार टूटती है नींद और नहीं जाती दिमागी थकान तो रोज के भोजन में शामिल करें ये स्वादिष्ट फूड्स

What to do for Good Sleep: सोते में बार-बार नींद टूट जाती है और इस कारण सुबह को सिर भारी रहता है या काम में मन नहीं लगता तो आपको आज से ही ये टेस्टी फूड खाने चाहिए...

How to Sleep Tight: नींद पूरी हो जाए तो इंसान की आधी बीमारियां दूर हो जाती हैं. अच्छी नींद शरीर और मन दोनों को हेल्दी और ऐक्टिव रखती है. हमारी डेली रुटीन लाइफ में हम लोग बहुत कुछ ऐसा खाते हैं और ऐसे काम करते हैं, जिससे हमारी नींद पर बुरा असर पड़ता है. हालांकि जब तक शरीर स्वस्थ होता है तो इन चीजों के बुरे प्रभाव को मैनेज कर लेता है और नींद से जुड़ी समस्या को भी झेल जाता है. लेकिन यदि हम अनजाने में ही सही नींद में खलल डालने वाली इन ऐक्टिविटीज को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बना लेते हैं तो हमारा शरीर भी चीजें मैनेज नहीं कर पाता और नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. 

क्या खाने से नींद अच्छी बनी रहेगी और रात में बीच-बीच में आंख नहीं खुलेगी और क्या करने से नींद में समस्या होती है. इस बारे में परिवार में सभी को जानकारी होनी चाहिए. ताकि पूरा परिवार स्वस्थ रह सके और बच्चों के भी शारीरिक मानसिक विकास में किसी तरह की समस्या ना आएं. इसी से जुड़ी कुछ बेसिक बातें यहां बताई गई हैं, इन्हें जानना और डेली लाइफ में अप्लाई करना बहुत जरूरी है...

रात में नींद क्यों टूटती है?
सोते हुए अचानक नींद टूटने की समस्या कई कारणों से होती है. इनमें जो सबसे सामान्य कारण हैं, वे दिन में की गई किसी गलती का ही नतीजा होते हैं. जैसे...

  • सीने पर जलन होना
  • तेज यूरिन आना
  • बार-बार यूरिन आना
  • बेचैनी होना
  • सांस अटकने जैसी समस्या होना
  • घुटन महसूस करना
  • पैरों में दर्द होना
  • पेट में दर्द होना
  • गैस अधिक बनना 

नींद टूटने की वजह क्या है? 

  • दिन में बहुत अधिक चाय-कॉफी पीना
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स का अधिक सेवन करना
  • बहुत अधिक ऑइली फूड खाना 
  • मसाले युक्त भोजन का अधिक सेवन करना
  • पानी कम पीना
  • भोजन में फाइबर कम लेना
  • दिन के समय सोना
  • भोजन में न्यूट्रिशन का अभाव
  • रात को देर से भोजन करना
  • सोने से पहले अधिक मात्रा में दूध या पानी पीना
  • अधिक मीठी चीजें खाना
  • बहुत ज्यादा नमक खाना

अच्छी नींद के लिए क्या खाएं?

आपकी नींद की क्वालिटी अच्छी बनी रहे इसके लिए कुछ जरूरी फूड्स को अपनी डेली लाइफ में शामिल करना चाहिए. जैसे...

  • रात को सोने से एक घंटा पहले गुनगुना दूध पिएं.
  • दिन में कभी भी या शाम को स्नैक्स टाइम में कैमोमाइल-टी का सेवन करें.
  • सर्दी का मौसम आ रहा है, ऐसे में आप अपनी चाय और कॉफी को दिन में एक बार तुलसी और अदरक के काढ़े से रिप्लेस करें. यह नींद और डायजेशन दोनों के लिए बेहतर होता है.
  • दिन में शुरुआत में और खासतौर पर यदि नाश्ते में आप ड्राइफ्रूट्स के साथ दूध लेते हैं तो आपकी सेहत को बहुत फायदा मिलता है और नींद की क्वालिटी बेहतर बनती है.
  • यदि ऐसा ना कर पाएं तो दिन में जब समय मिले, ड्राइफ्रूट्स जरूर खाएं.
  • भोजन के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन करें. इससे पाचन बेहतर बनता है.
  • दोपहर के समय एक कटोरी दही को चीनी मिलाकर खाएं या बिना चीनी के खाएं. लेकिन इसे भोजन के साथ ना खाएं.
  • दिन में एक समय छाछ पीना, खासतौर पर दोपहर के समय पीना लाभकारी होता है और नींद को बेहतर बनाता है.
  • हर दिन एक केला खाना चाहिए. यहां बताई गई बाकी चीजों को आप मन के अनुसार कर सकते हैं कि एक दिन कोई चीज खाएं और दूसरे दिन कुछ दूसरी. लेकिन एक केला रोज खाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, खतरनाक हो सकता है असर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget