एक्सप्लोरर

Evening Snacks: नाश्ते में बनाना हो या फिर पार्टी में करना हो सर्व, घर पर ऐसे बनाएं होटल जैसा 'हरियाली कबाब', नोट कर लें रेसिपी

मानसून हो, गर्मी हो या फिर कड़ाके की सर्दी, ये एक ऐसा ऐपेटाइजर है जो हर मौसम में फिट है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं हरियाली कबाब की बहुत ही आसान सी रेसिपी जिस बच्चे और बड़े सभी बहुत चाव से खाएंगे.

Evening Snacks: अगर आप कोई टेस्टी, हेल्दी और आसानी से बन जाने वाला स्नैक्स तलाश कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है.  आज हम आपको बताने जा रहे हैं हरियाली कबाब की बेहद आसान रेसिपी जिसे आप घर पर महज आधे घंटे में होटल की तरह बना सकते हैं. ये तो हम सभी जानते हैं की हरियाली कबाब एक वेजिटेरियन स्नैक्स है जो किसी भी पार्टी की जान होता है. मानसून हो, गर्मी हो या फिर कड़ाके की सर्दी, ये एक ऐसा ऐपेटाइजर है जो हर मौसम में फिट है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं हरियाली कबाब की बहुत ही आसान सी रेसिपी जिस बच्चे और बड़े सभी बहुत चाव से खाएंगे.  इसके अलावा अगर आपके बच्चे हरी पत्तेदार सब्जियां नहीं खाते तो आप कबाब के साथ धनिया और पुदीने की चटनी बनाकर उन्हें मिला सकते हैं. तो चलिए नजर डालते हैं हरियाली कबाब की इजी रेसिपी पर.
 
हरियाली कबाब बनाने के इंग्रेडिएंट्स 
  • 250 ग्राम उबली हुई पालक
  • 250 ग्राम चना दाल
  • 4 हरी मिर्च
  • 1 1/2 चम्मच सूखा अमचूर
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • आवश्यकतानुसार नमक
  • 1 चुटकी जायफल पाउडर
  • 1 कप चने का आटा
  • 5 काजू
  • 5 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
हरियाली कबाब कैसे बनाएं
  • हरियाली कबाब बनाने के लिए कम से कम 4 घंटे पहले चना दाल को भिगो दें. 
  • भीगी हुई चना दाल को उबली हुई पालक की पत्तियों, धनिया, नमक और हरी मिर्च के साथ पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें.
  • इसे एक कटोरे में निकाल लें और तेल और काजू को छोड़कर बाकी सामग्री के साथ मिला लें.
  • अब, आपके पास आटे जैसा मिश्रण होना चाहिए. इससे कुछ छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और उन्हें कबाब का आकार दें.
  •  हर कबाब के ऊपर आधा काजू दबा दें. इस बीच, मध्यम आंच पर तवा रखें और उसमें थोड़ा तेल लगाएँ.
  • जब सारे कबाब बन जाएं, तो उन्हें गरम तवे पर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तल लें.
  • अब अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें. 
 क्रिस्पी और क्रंची हरियाली कबाब बनाने के टिप्स
  • इस कबाब को कुरकुरा बनाने के लिए, आप इसे आकार देने के बाद सूजी या ब्रेड के टुकड़ों से कोट कर सकते हैं.
  • इन कबाब को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए, मिश्रण में थोड़ा अदरक-लहसुन का पेस्ट और एक चुटकी गरम मसाला मिलाएं. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Restaurant Style Dal: ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी की फेमस तहरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
घर पर बनाएं यूपी की फेमस तहरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
Healthy Protein Breakfast: घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
Italian Pizza Recipe: घर पर कैसे बनाएं इटेलियन पिज्जा? बच्चों से लेकर बड़े तक चाटते रहेंगे उंगलियां
घर पर कैसे बनाएं इटेलियन पिज्जा? बच्चों से लेकर बड़े तक चाटते रहेंगे उंगलियां

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget