एक्सप्लोरर

Cooking Tips: सॉफ्ट और फ्लफी पराठे बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, मिलेगा बिल्कुल होटल जैसा टेस्ट

Soft And Fluffy Paratha: पराठा बनाना कोई आसान काम नहीं है, इसे बनाने के लिए सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है. सॉफ्ट पराठे बनाने के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आएंगे आपके बड़े काम.

Soft Paratha Tips: पराठे किसे पसंद नहीं होते हैं. पराठे उत्तर भारत में सबसे फेवरेट ब्रेकफास्ट के ऑप्शंस में से एक है. आलू पराठा, दाल पराठा, पनीर पराठा और मक्खन में भीगे हुए टेस्टी पराठे के साथ दही या अचार मिल जाए तो इन्हें खाने का मज़ा ही कुछ और है. हालांकि जितने टेस्टी और सॉफ्ट यह पराठे लगते हैं उन्हें बनाने में भी उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है.
 
पराठे बनाना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि इसे बनाने के लिए सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है. परतदार और सॉफ्ट पराठे बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आपको भी पराठे पसंद हैं और उन्हें सही तरीके से नहीं बना पा रहें हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आप टेस्टी, सॉफ्ट और फूले हुए पराठे बना सकते हैं.
 
आटे को अच्छी तरह गूंथ लीजिये
नरम और फूला हुआ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि, आटा अच्छी तरह से गूंदा हो. आटे का इस्तेमाल करने से पहले उसे छान लें और आटा गूंथते वक्त उसमें गुनगुना पानी डालें. एक बार में पूरा पानी न डालें, थोड़ा थोड़ा पानी डालें, क्योंकि इससे चीजें बिगड़ सकती हैं. यदि आप आटा गूंथने में गलती करते हैं तो पराठे कभी भी सॉफ्ट या फूले हुए नहीं बनेंगे.
 
आटे को ढक कर रख दें
आटा गूंथने के बाद, उसमें थोड़ा तेल लगाएं और इसे मलमल के कपड़े से कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए ढक दें, इसे ढकने से आटे में नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी. आटे को नहीं ढकनें से उसके सूखने की संभावना ज्यादा होती है और ऐसी स्थिति में आपको अच्छे रिजल्ट नहीं मिलेंगे. 
 
आटे में घी मिलाएं 
नरम और फूले हुए पराठे के लिए आटा गूंथते वक्त उसमें घी और नमक डालना बिल्कुल भी न भूलें. अगर आपने एक कप आटा लिया है तो उसमें एक टेबलस्पून मेल्ट घी जरूर डालें. ध्यान रहें कि, घी ज्यादा गर्म न हों. अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर पानी की मदद से कम्बाइन कर लें. ऐसा करने से आटा परफेक्ट तैयार होगा और पराठे भी टेस्टी और सॉफ्ट बनेंगे.
 
दही मिलाएं
पूरी तरह से नरम और फूला हुआ पराठा बनाने का एक अच्छा तरीका आटा गूंथते समय दही मिलाना भी है. ध्यान रखें कि, आटे में आप ताज़ा दही का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि पुराने दही के इस्तेमाल से पराठे का स्वाद बदल सकता है और यह खट्टा स्वाद दे सकता है. आटे में दही मिलाने से पराठा ठंडा होने के बाद भी नरम ही रहता है वह सख्त नहीं होता है. 
 
पराठों को सही आंच पर पकाएं
पराठों को सॉफ्ट बनाने के लिए बेहद जरूरी है कि, उन्हें धीमी आंच पर ही पकाएं. अगर आप पराठों को तेज़ आंच पर पकाएंगे तो यह पापड़ की तरह सख्त हो सकते हैं और आप इन्हें ठीक से खा भी नहीं पाएंगे. सही तरीका ये है कि, तवा को पहले गर्म होने दें उसके बाद इस पर घी डालकर समान रूप से फैलाएं और पराठा रख दें. अब पराठे को हर तरफ से पकाएं और समय समय पर पलटते रहें.
 
ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget