एक्सप्लोरर

Dry Lips Remedies: सर्दियों में फटे होंठों से हैं परेशान, इन उपायों से पाएं छुटकारा

Lips Care:  सर्दियों का मौसम आपके होंठों की मुस्कुराहट छीन सकता है. हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से आप अपने होंठों को सर्दी से बचाकर मुलायम और गुलाबी बनाए रख सकते हैं.

Pink Lips: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में फटी हुई स्किन के साथ ही फटे होंठ फटने की समस्या भी आम होती है. होंठों के फटने से हंसने-मुस्कुराने तक में दिकक्त होती है. इसके साथ ही फटे होंठ आपकी खूबसूरती को बिगाड़ने का काम भी करते हैं. हालांकि, कुछ घरेलू उपायों को करने से आप फटे होंठों को वापस मुलायम बना सकते हैं, जिससे आपकी खोई हुई मुस्कान वापस आ सकती हैं. तो चलिए जानते हैं फटे होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने के कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-

आर्गन ऑयल का इस्तेमाल

फटे होठों को फिर से मुलायम बनाने के लिए आप आर्गन ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आर्गन प्योर कोल्ड प्रेस्ड ऑयल की कुछ बूंदों को एक बड़े चम्मच ब्राउन शुगर में मिला लें और इससे होंठों पर स्क्रब करें. ये फटे होंठों की डेड स्किन सेल्स को निकालकर होंठों को मुलायम बनाता है.

शहद का इस्तेमाल

फटे होंठों के लिए  शहद मॉइश्चराइजर का काम करता है. इसके लिए सोने से पहले शहद को अपने होंठों पर लगाएं और सुबह होने पर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. आपको असर साफ दिखेगा. इसके साथ ही आप शहद में ग्लिसरीन मिलाकर भी लगा सकते हैं.

ताजे दूध की क्रीम

होठों को मुलायम बनाने के लिए आप ताजे दूध की क्रीम भी लगा सकते हैं. इससे होंठ सॉफ्ट तो बनते ही हैं, साथ ही उनकी रंगत में भी निखार आता है. होंठों को गुलाबी बनाने का ये असरदार नुस्खा है.

पेट्रोलियम जेली

स्किन को हील करने के लिए पेट्रोलियम जेली बहुत फायदेमंद होती है. फटे होंठों को ठीक करने के लिए रोज रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली को होंठों को लगाएं, इससे आपको दो हफ्तों में असर देखने को मिलेगा.

ये भी पढे- Baby Sleep: क्या आपका बच्चा भी देर तक सोता है, क्या वो सुस्त रहता है तो जान लें उसके लिए कितने घंटे की नींद जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget