एक्सप्लोरर

रोटी घी लगाकर खाएं या बिना चुपड़ी? आचार्य बालकृष्ण ने बताई सेहत की बात

आयुर्वेद में घी को अमृत समान कहा गया है. वहीं ज्यादातर लोग रोटी पर घी लगाकर सबसे ज्यादा खाते हैं. रोटी पर घी लगाकर खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी ज्यादा पसंद होता है.

भारत की ज्यादातर हर किचन में घी आपको जरूर मिलेगा. भारतीयों के खाने में घी की एक खास जगह है, घी न सिर्फ खाने के टेस्ट को दोगुना करता है, बल्कि यह हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में घी को अमृत समान कहा गया है. वहीं ज्यादातर लोग रोटी पर घी लगाकर सबसे ज्यादा खाते हैं. रोटी पर घी लगाकर खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी ज्यादा पसंद होता है. लेकिन लोग अक्सर इस बातो को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि रोटी घी लगाकर खाना सही है या नहीं, यह सवाल ज्यादातर लोगों के मन में आता है. ऐसे में पतंजलि योगपीठ के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण ने इस पर जवाब दिया है. 

क्या रोटी पर घी लगाकर खाना सही है?

आचार्य बालकृष्ण ने रोटी घी लगाकर खाने पर बताया कि घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. घी में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे फैटी एसिड्स, विटामिन ए, डी, ई और के... घी में मौजूद ये सभी पोषक तत्व शरीर को मजबूत और हेल्दी बनाते हैं. लेकिन फिर भी आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि रोटी पर घी लगाकर खाना सही नहीं है, क्योंकि घी रोटी पर एक परत बना देता है. यह परत पाचन क्रिया में रुकावट पैदा करती है और इसके कारण खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है. इससे गैस की समस्या हो सकती है. साथ ही आपको अपच और पेट भारी लगने जैसा महसूस हो सकता है. इसलिए रोटी पर घी लगाकर खाने से बचें.

घी खाने का सही तरीका क्या है?

घी हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. ये शरीर को अंदर से ताकत देता है और ये स्किन, हेयर, आंखों और दिमाग के लिए भी अच्छा है. घी से शरीर को काफी ज्यादा पोषण मिलता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा घी भी नहीं खाना चाहिए. वहीं अगर आप बिना घी से चुपड़ी रोटी के साथ सब्जी या दाल खा रहे हैं तो उसमें घी मिला सकते हैं, सिर्फ सब्जी या दाल में घी डालें, लेकिन रोटी पर न लगाएं. ऐसा करने से पाचन में रुकावट नहीं होगी और शरीर को भी घी के सारे फायदे मिलेंगे.

इसके साथ ही आचार्य बालकृष्ण ने रोटी को सॉफ्ट बनाने के लिए बताया है कि आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा घी मिला दें. इससे रोटी सॉफ्ट बनेगी और जल्दी डाइजेस्ट भी जाएगी. बहुत से लोग रोटी सॉफ्ट करने के लिए उस पर घी लगाते हैं. इसलिए अगर आपकी रोटियां सख्त हो जाती हैं, तो आप इस तरीके को अपना सकते हैं.

यह भी पढ़े : 7 दिन तक खाएं हरी इलायची, सेहत को मिलेंगे चमत्कारी फायदे

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget