एक्सप्लोरर

Relationship Tips: नया-नया रिश्ता बना है तो भूलकर भी न करें 4 काम, आ जाएगी दूरी

Relationship Mistakes: नए रिलेशनशिप में हड़बड़ी करने से बचना चाहिए. कभी-कभी कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो आगे चलकर भारी पड़ जाती हैं. नए-नए रिश्ते में आपको कुछ काम करने से बचना चाहिए.

Early Relationship Mistakes: ज्यादातर लोग नई-नई रिलेशनशिप को लेकर इतने उत्साहित रहते हैं कि रिश्ते की शुरुआत में ही अपना बेस्ट देने की कोशिश करने लगते हैं. हड़बड़ी में वो अपना सबकुछ झोंक देना चाहते हैं, ताकि रिश्ते की शुरुआत बेहतरीन हो. वैसे से तो इस बात में कोई बुराई नहीं है लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो आगे भारी पड़ जाती हैं. आइए जानते हैं कि नए-नए रिश्ते में आपको कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए.

बहुत जल्दबाजी करना- अगर रिश्ते को लंबा रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है संभल-संभलकर आगे बढ़ना. नए रिलेशनशिप में सब कुछ जल्दी-जल्दी करने से बचना चाहिए. अगर कोई आपको पसंद है तो बात को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं. रिश्ते को नाम देने की जल्दबाजी से बचें. रिश्ते को मजबूत होने के लिए पूरा समय दें. बहुत जल्दबाजी मचाने पर आप कुछ ऐसी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर पछतावे का कारण बन सकते हैं. चट मंगनी, पट ब्याह वाली बात से दूर ही रहें.

पिछले रिलेशनशिप से तुलना- आप जिंदगी में कितना भी आगे क्यों न बढ़ जाएं, पिछले रिश्ते की याद दिल के एक कोने में कही रह ही जाती है. नए रिश्ते में जाते समय अपने एक्स को दिमाग से बाहर रखें और नए पार्टनर की तुलना पिछले से न करें. आमतौर पर लोग इसका जिक्र अपने पार्टनर से  भी कर देते हैं. यहीं से गड़बड़ियां होनी शुरू हो जाती हैं. कोई भी खुद की तुलना दूसरों से करना पसंद नहीं करता है. इससे नए पार्टनर को लगने लगता है कि आप अभी तक पुराने रिश्ते से उबर नहीं पाए हैं.

रिश्ते को बचाने की एकतरफा कोशिश- हर रिश्ते में झगड़े और मनमुटाव होते हैं लेकिन इसे दूर करने की कोशिश दोनों तरफ से होनी चाहिए. अगर रिश्ते में बार-बार आपको ही झुकना पड़ता हो तो समझ जाइए कि कुछ तो गड़बड़ है. आपको बिना देर किए पार्टनर से इस बारे में बात करना चाहिए. अगर रिश्ता बचाने की कोशिश सिर्फ एकतरफा है तो वैसे भी ये रिश्ता बहुत दिनों तक नहीं चलेगा. रिश्ते को बचाने का प्रयास हर बार आप ही ना करें.

नए रिलेशनशिप में पूरी तरह डूब जाना- कई लोग नए-नए रिलेशनशिप में खुद को पूरी तरह सरेंडर (surrender) कर देते हैं. नए-नए प्यार में पार्टनर को खुश करने के चक्कर में अपनी पूरी दिनचर्या ही पार्टनर के हिसाब बना लेते हैं. शुरू-शुरू में ये रोमांटिक लग सकता है लेकिन कुछ समय के बाद इस तरह का प्यार दोनों के लिए घुटन बनने लगता है. अपने दोस्तों और परिवार के लिए समय निकालना न भूलें.

Relationship Tips: क्या आप रिलेशनशिप में जानें की कर रहे हैं जल्दबाजी? ऐसे करें पहचान

Relationship Tips: पार्टनर को धोखा देने का है अफसोस? ऐसे करें रिश्ते की नई शुरुआत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाथरूम के नल पर सफेद परत जम गई, बिना मेहनत ऐसे करें साफ
बाथरूम के नल पर सफेद परत जम गई, बिना मेहनत ऐसे करें साफ
शराब पीने के बाद उपद्रव क्यों करने लगते हैं लोग? जान लें वजह
शराब पीने के बाद उपद्रव क्यों करने लगते हैं लोग? जान लें वजह
White Powder On Walls: दीवार पर जम गया है सफेद पाउडर? तुरंत जान लें सीलन की असली वजह
दीवार पर जम गया है सफेद पाउडर? तुरंत जान लें सीलन की असली वजह
Wall Paint: पेंट फूलकर पपड़ी बनकर गिर रहा है? तुरंत अपनाएं ये उपाय
पेंट फूलकर पपड़ी बनकर गिर रहा है? तुरंत अपनाएं ये उपाय

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
Embed widget