एक्सप्लोरर

Cleaning Tips: क्या आपका घर भी हमेशा दिखता है फैला और बिखरा हुआ, तो जाने हाउसकीपिंग टास्क

House Cleaning Tips: घर की सफाई करना और उसे बिल्कुल वैसे ही मेंटेन करना एक बड़ा टास्क होता है. किसी कमरे में कपड़े, जूते, कागज और एक्सेसरीज फैले पड़े हों तो उसकी सफाई करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है.

House Keeping Task: अगर आप अपने घर के किसी कमरे में घुसें और वह एकदम गंदा बिखरा हुआ हो तो मूड खराब होना लाज़मी है. घर की सफाई करना और उसे बिल्कुल वैसे ही मेंटेन करना एक बड़ा टास्क होता है. किसी कमरे में कपड़े, जूते, कागज और एक्सेसरीज फैले पड़े हों तो उसकी सफाई करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. इस तरह से गंदा और फैला हुआ कमरा आपके तनाव को भी बढ़ा देता है, लेकिन आपको कुछ हाउसकीपिंग टास्क के बारे में जानकारी हो तो शायद ऐसे कमरों की साफ-सफाई करना काफी आसान हो सकता है. आइए जानते हैं कि, आपके घर को मेंटेन करने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं. 
 
कचरा एक ही जगह इकठ्ठा करें
 
सबसे पहले आपको अपने कमरे में एक डस्टबिन रखना होगा. अब आपको नियम बनाना होगा कि, कागज, फूड रैपर, टिशू, स्नैक पैकेज जैसी चीज़ें आपको डस्टबिन में ही डालना है. कोशिश करें कि, इस तरह का कचरा हमेशा डस्टबिन में डाला जाए. इससे आपकी आधी से ज्यादा समस्या खत्म हो जाएगी और आपके कमरे में यहां-वहां पड़े कागज या टिशू एक ही जगह डस्टबिन में इकठ्ठा होंगे और कमरा एकदम साफ-सुथरा दिखेगा. 
 
कपड़ों और जूतों को हमेशा तय स्थान पर ही रखें
 
अगर आप कहीं बाहर से आए और कपड़े बेड या कुर्सी पर फैंक दिए, साथ ही जूते भी निकालकर कमरे में यहां-वहां फैंक दिए तो कमरा कभी कभी साफ नज़र नहीं आएगा. और यह प्रक्रिया हर दिन चलती रही तो किसी भी सूरत में घर साफ नहीं रहेगा. इसलिए कमरे में एक लॉन्ड्री बैग रखें और गंदे कपड़ों को सीधे लॉन्ड्री बैग में डालें. इसी तरह जूतों को भी निकालकर शू रैक में ही रखें. ऐसे में आपका कमरा और घर बिखरा हुआ नहीं दिखेगा. 
 
सफाई की शुरूआत छोटे सेक्शन से करें
 
अगर आपने घर की साफ-सफाई का मूड बना लिया है तो सबसे पहले आप छोटे सेक्शन से इसकी शुरूआत करें. अगर आप एक ही बार में पूरे घर को साफ करने की कोशिश करेंगे तो शायद इसमें काफी वक्त और मेहनत लग सकती है. इसलिए पहले लिविंग रूम के टेबल-कुर्सी, प्लांट्स और सोफा को साफ करें. सभी बेकार चीज़ों को डंप कर दें. इसके बाद घर के बाकी हिस्से किचन, बेडरूम आदि की साफ-सफाई करें. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, कितना काम बचा हुआ है, और आगे की सफाई में कितना वक्त लगेगा. 
 
छोटी साफ-सफाई को बनाएं आदत
 
अगर आप अपने घर को हमेशा चमकते हुए देखना चाहते हैं तो आपको छोटी-छोटी साफ-सफाई को एक आसान सी आदत बनानी होगी. जैसे अगर बिस्तर पर सोने जा रहें हैं तो बेडशीट को समेट लें. जो चीज़ें फैली हुई हैं उन्हें समेट लें. सिंक में बर्तनों का ढेर लगने से पहले ही साफ कर लें. इस आदत को अपनाकर आप गंदगी और बिखरी हुई चीजों से छुटकारा पा सकते हैं.
 
ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Kneaded Dough Storage: बिना फ्रिज नहीं सूखेगा गूंथा हुआ आटा, नोट करें गांव का पुराना हैक
बिना फ्रिज नहीं सूखेगा गूंथा हुआ आटा, नोट करें गांव का पुराना हैक
Aaj Ka Panchang 1 October 2026: आज षष्ठी श्राद्ध, रात 9:17 बजे तक सिद्धि योग, जानें राहुकाल
Aaj Ka Panchang 1 October 2026: आज षष्ठी श्राद्ध, रात 9:17 बजे तक सिद्धि योग, जानें राहुकाल
Fat Dogs Of Delhi के बीच कुत्तों की सेहत पर उठे सवाल
Fat Dogs Of Delhi के बीच कुत्तों की सेहत पर उठे सवाल

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
‘मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं...’, भाषा विवाद पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
फ्लाई दुबई ने इजराइल के लिए सस्पेंड की उड़ानें, कहा- 'माफी मांगते हैं कि...'
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
LIVE: वैभव सूर्यवंशी उड़ा रहे हैं छक्के-चौके, टीम का अर्धशतक पूरा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget