एक्सप्लोरर

क्या खाली पेट कॉफी पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है? जानिए क्या है सच्चाई

जब बात सुबह में सबसे पहले कॉफी पीने की हो तो लोगों को आम समस्या पेट में एसिड के उत्पादन से जूझना पड़ता है. हालांकि सिस्टम में खाली पेट कॉफी पहुंचने पर नुकसान का मुद्दा विवादास्पद है.

ज्यादातर लोगों की सुबह एक कप कॉफी के साथ शुरू होती है. इसके पीने से हमारे दिमाग को ताजगी मिलती है और रोजाना की रूटीन शुरू करने में मदद करती है. हालांकि सिस्टम में खाली पेट कॉफी पहुंचने पर नुकसान का मुद्दा विवादास्पद है. लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ये शरीर को डिटॉक्स कर सकता है, जबकि दूसरे लोगों का कहना है कि कैफीन की सेहत को कई तरीकों से कीमत चुकानी पड़ती है. भ्रम को दूर करने के लिए आपको जानना चाहिए कि खाली पेट कॉफी के क्या सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हो सकते हैं.

कॉफी पेट में एसिड उत्पादन को बढ़ाता है- जब बात सुबह में सबसे पहले कॉफी पीने की हो तो लोगों को आम समस्या के तौर पर पेट में एसिड के उत्पादन से जूझना पड़ता है. इसकी वजह से कई परेशानियां जैसे अपच, पेट में जलन होती है और सबसे महत्वपूर्ण पेट की परत को नुकसान पहुंच सकता है. स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि पाचन तंत्र की देखभाल की जाए.

खाली पेट कैफीन मूड में बदलाव ला सकता है- कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ठोस फूड सामग्री खाने से पहले कॉफी पीना आपके मूड के साथ खिलवाड़ कर सकता है और मूड में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा कैफीन का इस्तेमाल नकारात्मक तरीके से दिमागी सेहत को प्रभावित कर सकता है.

नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव अलग-अलग- कॉफी के नकारात्मक साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं, चाहे आप उसे खाली पेट पीएं या न पिएं. मिसाल के तौर पर कैफीन की लत लग सकती है और कुछ लोगों की जेनेटिक्स उन्हें उसके प्रति संवेदनशील बना सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि नियमित रूप से कॉफी का सेवन आपके मस्तिष्क रसायन विज्ञान को बदल सकता है. ज्यादा कॉफी पीने से चिंता, बेचैनी, दिल की धड़कन का खतरा रहता है. यहां तक कि इसके नतीजे में सिर दर्द, माइग्रेन और हाई ब्लड प्रेशर की भी कुछ लोगों में शिकायत देखने को मिली है.

इस वजह से, ज्यादातर विशेषज्ञ सहमत हैं कि आपको रोजाना अधिकतम 400 मिलीग्राम के करीब कैफीन का सेवन करना चाहिए. ये मात्रा कॉफी के 4-5 कप के बराबर होती है. इसका प्रभाव व्यस्कों में 7 घंटों तक रह सकता है, कॉफी आपकी नींद को भी खराब कर सकता है, खासकर अगर आप दिन में देर से पीते हैं. लगातार मिथकों के बावजूद, वैज्ञानिक सबूत नहीं के बराबर हैं कि खाली पेट कॉफी पीना नुकसानदेह है. अगर आपको खाली पेट कॉफी पीने से पाचन संबंधी समस्या पैदा हो, तो फूड सामग्री के साथ पीने की कोशिश करें.

Health Tips: 'मानसिक तनाव', है बेहद खतरनाक, दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Health Tips: ब्रेकफास्ट नहीं करते तो हो जाएं सावधान, हो सकता है ये नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
वॉशिंग मशीन से आ रही बदबू, इन हिस्सों की करें सफाई
वॉशिंग मशीन से आ रही बदबू, इन हिस्सों की करें सफाई
काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget