एक्सप्लोरर

दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज करने के लिए घी के साथ मिलाकर खाएं लौंग, इन बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा

Sharp mind Home Remedy: घी और लौंग का सही सेवन दिमाग को तेज, याददाश्त को बेहतर और फोकस को धारदार बना सकता है. इसके अनगिनत फायदे के बारे में डिटेल में जानिए...

Sharp mind Home Remedy: कोई जरूरी मेल, मीटिंग का शेड्यूल या फिर सोशल मीडिया पर अपडेट्स देखने के लिए हर सुबह उठते ही हम अपने फोन या लैपटॉप की तरफ भागते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि, जिस तरह कंप्यूटर को तेज और अपडेटेड रखने के लिए हम उसे समय-समय पर अपग्रेड करते हैं, क्या हमारे दिमाग को भी उसी तरह की देखभाल नहीं चाहिए? तेज सोच, बेहतर याददाश्त और मानसिक स्पष्टता, ये सब पाना अब मुश्किल नहीं, अगर आप अपने किचन में मौजूद दो साधारण चीजों का सही इस्तेमाल करें। हम बात कर रहे हैं घी और घर में रखी लौंग की...

बता दें, हमारी पारंपरिक भारतीय रसोई केवल स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एक तरह की औषधालय भी है. उसमें छुपे मसालों में इतनी ताकत होती है कि, वे न केवल शरीर को बल्कि दिमाग को भी एक्टिव और हेल्दी बनाए रख सकते हैं. घी और लौंग, ये दोनों ही आयुर्वेद में शक्तिशाली माने जाते हैं. जब इनका सही तरीके से सेवन किया जाए, तो यह मानसिक स्वास्थ्य और कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़े- शारीरिक संबंध बनाने से पहले नहीं खानी चाहिए ये चीजें, वरना रात काटना हो जाएगा मुश्किल

दिमागी ताकत बढ़ाने में असरदार है

लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मस्तिष्क की नसों को सशक्त बनाते हैं. वहीं, देसी घी ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है, जो न्यूरॉन्स के फंक्शन को बेहतर करता है. जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाए, तो यह फोकस, मेमोरी और निर्णय लेने वाली क्षमता को बढ़ाता है. 

स्ट्रेस और एंग्जायटी से राहत मिलती है 

घी और लौंग का मेल मस्तिष्क को शांत करता है. यह स्ट्रेस हार्मोन के प्रभाव को कम करता है और मूड को स्थिर रखने में मदद करता है. नियमित सेवन से नींद भी बेहतर होती है, जिससे मानसिक ताजगी बनी रहती है. 

पाचन तंत्र को सुधार देती है 

जब पाचन सही हो, तभी दिमाग सही काम करता है. लौंग पेट की गैस, अपच और एसिडिटी को दूर करती है, जबकि घी आंतों को चिकना करता है और पाचन को आसान बनाता है. यह अंदरूनी सिस्टम को क्लीन और एक्टिव रखता है, जिससे दिमाग हल्का और फोकस्ड महसूस करता है. 

सर्दी-ज़ुकाम और इम्यून सिस्टम में फायदेमंद है 

लौंग एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल है. वहीं घी शरीर की इम्यून सेल्स को मजबूत करता है. यह कॉम्बिनेशन बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, गले की खराश और संक्रमण से भी रक्षा करता है. जो अक्सर मानसिक थकान का कारण बनते हैं. 

घी और लौंग का कैसे करें सेवन?

एक चुटकी पिसी हुई लौंग को एक चम्मच देसी घी में मिलाएं. 

सुबह को वक्त खाली पेट या फिर रात को सोते समय खा सकते हैं. 

चाहें तो इसे गुनगुने दूध के साथ भी लिया जा सकता है. 

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में दिमाग को तरोताज़ा रखना एक चुनौती है. लेकिन यदि आप अपने खानपान में थोड़ा सा बदलाव लाएं और घी-लौंग की इस सरल जोड़ी को अपनाएं, तो आप न केवल मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे, बल्कि कई शारीरिक परेशानियों से भी राहत पाएंगे. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
Sawan Special: 'महादेव को क्यों भाते हैं वो लोग जिन्हें दुनिया ठुकरा देती है?' जानें शिव पूजा का सबसे बड़ा जीवन मंत्र
सावन विशेष: महादेव उन लोगों को क्यों अपनाते हैं जिन्हें दुनिया ठुकरा देती है?
Store Green Chillies: हरी मिर्च-धनिया 1 महीने तक नहीं होंगे खराब, अपनाएं यह छोटी सी ट्रिक
हरी मिर्च-धनिया 1 महीने तक नहीं होंगे खराब, अपनाएं यह छोटी सी ट्रिक
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget