एक्सप्लोरर

Kajal For Eyes: क्या आप जानते हैं कैसे बनता है काजल? जब भी खरीदें तो इस बात को जरूर समझ लें

Kajal For Eyes: चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए आंखों को भी सुंदर बनाना जरूरी होता है. आंखों की खूबसूरती से चेहरे की खूबसूरती और भी ज्यादा दिखाई देती है.

Kajal For Eyes: हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है. इसके लिए ज्यादातर लोग बाहर के प्रोड्क्टस का इस्तेमाल करते हैं. चेहरे पर लगाने वाले फाउंडेशन से लेकर क्रीम तक चेहरे को सुंदर दिखाने के चक्कर में मंहगे से मंहगे सामान खरीद लेते हैं. ये तो बात हो गई चेहरे की, लेकिन आज हम आंखों पर लगने वाली काजल के बारे में बात करने वाले हैं. चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए आंखों को भी सुंदर बनाना जरूरी होता है. आंखों की खूबसूरती से चेहरे की खूबसूरती और भी ज्यादा दिखाई देती है. आंखों को अट्रैक्टिव बनाने के लिए सबसे पहले काजल याद आती है. पुराने जमाने से लेकर आज तक हर महिला आंखों को सुंदर दिखाने के लिए कुछ लगाए या ना लगाए काजल जरूर लगाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस काजल को आप लगाती हैं वह बनता कैसे है, या फिर काजल को खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि काजल को खरीदते समय किन बातों को समझना जरूरी होता है. 

क्या आप जानते हैं कैसे बनता है काजल? 

आंखों पर आप जिस काजल का यूज करते हैं वह आप घर पर भी बना सकते हैं. घर पर काजल को बनाने के लिए सबसे पहले एक दिये को अच्छे से धुलकर सुखा लें. इसके बाद रूई की बत्ती बनाकर दिये में रख दें. दिये में तेल या घी डालें और दिये को जला लें. हवा से बचाने के लिए दिये को चारों तरफ से किसी चीज से घेर दें. इसके बाद एक प्लेट को दिये की लौ के ऊपर किसी चीज की मदद से टिका दें. 2 से 3 घंटे बाद काजल की पर्त आपको प्लेट पर मिल जाएगी. इस सूखे काजल में थोड़ा सा देसी घी मिलाकर दो घंटे फ्रीज में रख दें. बस अब आपका काजल बनकर तैयार है. इस काजल को घर पर बनाना बेहद आसान है. बाहर से खरीदी गई काजल से अच्छा है कि आप घर पर बनाई गई शुद्ध काजल का ही उपयोग करें. इस काजल को आप खुद और बच्चों को भी लगा सकती हैं. 

जब भी खरीदें तो इस बात को जरूर समझ लें 

जब भी आप अपनी आखों के लिए काजल खरीदने जाएं तो ध्यान रखें कि किसी ब्रांड की खरीदें, सस्ते के चक्कर में अपनी आंखों को नुकसान न पहुचांए. काजल आंखों के पास होता है, इसीलिए कोशिश करें कि किसी ब्रांड का ही काजल हो. अगर आपको काजल लगाते समय आंखों में जलन या खुजली हो रही है तो समझ जाएं कि यह काजल आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे काजल का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें जो आपकी आंखों को लाल कर दें. काजल को खरीदते समय इसकी एक्सपायर डेट को जरूर चेक करें ऐसा न हो आप काजल को लंबे समय तक लगती रहें और आंखों को कोई नुकसान पहुंच जाएं. इसके अलावा अगर आप पेंसिल वाली काजल खरीद रही हैं तो ध्यान रखें कि इसकी पेंसिल ज्यादा नुकीली न हो वरना यह आंखों पर चुभ सकती है. आंखों के लिए बेहतर और अच्छे ब्रांड की काजल ही चुनें. 

ये भी पढ़ें: Arthritis - Joint Pain: सर्दियों में गठिया-जोड़ों के दर्द ने कर दिया हैं परेशान, ये चीज खाना बंद कर दें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget