एक्सप्लोरर

इन फलों को फ्रिज में रखने से नष्ट हो जाते हैं सारे पोषक तत्व, कभी भी फ्रिज में न रखें

कुछ लोग सभी फल और सब्जियों को फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन इससे फलों के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं. जानिए आपको कौन से फल फ्रिज में स्टोर नहीं करने चाहिए.

गर्मियां आते ही फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है. लोग बिना सोचे समझे सभी फल और सब्जियों को फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. आपको भले ही लगता हो कि फ्रिज में फल और सब्जियां रखने से ज्यादा दिन तक फ्रेश और खराब होने से बची रहेंगी. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है आपको सिर्फ कुछ ही फलों को फ्रिज में रखना चाहिए. कुछ फलों को फ्रिज में रखने से वो जहरीले हो सकते हैं. खासतौर से ऐसे फल जिनमें बहुत पल्प होता है. आपको सेब, केला, आम, लीची और तरबूज खरबूज को फ्रिज में रखने से बचना चाहिए. आइये जानते हैं इन फलों को फ्रिज में रखने से क्या नुकसान हो सकते हैं? 

  • आम- गर्मियों में ठंडा-ठंडा आम खाने में बहुत टेस्टी लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज में ज्यादा देर तक रखा आम आपको नुकसान पहुंचा सकता है. आम को फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कम होने लगते हैं और पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं. इसलिए आम को कभी भी फ्रिज में न रखें. 
  • खरबूज-तरबूज- गर्मियों में तरबूज खरबूज का सीजन होता है. ये इतने बड़े फल होते हैं कि एक बार में खा पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग कटे हुए तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रख देते हैं, जो गलत है. आपको तरबूज-खरबूज को काटकर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. इससे एंटीऑक्सीडेंट खराब हो जाते हैं. आप इन्हें खाने से आधा घंटे पहले रख सकते हैं. 
  • सेब- ज्यादातर घरों में फ्रिज में सेब रखे मिल जाते हैं. इससे सेब जल्दी खराब नहीं होते हैं लेकिन इनके पोषक तत्व कम हो जाते हैं. इसलिए सेब को फ्रिज में न रखें. सेब को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए कागज में लपेटकर रखें. 
  • लीची- फ्रिज में लीची रखने से जल्दी खराब हो जाती हैं. इससे अंदर से लीची गलने लगती हैं. गर्मियों में भले ही ठंडी और रसीली लीची खाने में स्वादिष्ट लगती हों, लेकिन आपको इन्हें फ्रिज में स्टोर करने से बचना चाहिए. फ्रिज में रखने से लीची का ऊपरी हिस्सा वैसा ही रहता है, लेकिन अंदर से गूदा खराब हो जाता है.
  • केला- केला आपको कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. केले को फ्रिज में रखने ये खराब हो जाता है और काला पड़ने लगता है. केला के डंठल से इथाईलीन गैस निकलती है, जो फ्रिज में रखे दूसरे फलों को भी जल्दी पका देती है.

ये भी पढ़ें-

इन घरेलू उपायों से करें बालों को घना और मोटा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Bed Dampness: गीला गद्दा और बदबूदार चादर? मानसून में नमी दूर करने के हैक्स
गीला गद्दा और बदबूदार चादर? मानसून में नमी दूर करने के हैक्स
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Haunted Places In India: भूतिया जगहों पर जाने का मन करता है? ये हैं भारत के टॉप हॉन्टेड प्लेस
भूतिया जगहों पर जाने का मन करता है? ये हैं भारत के टॉप हॉन्टेड प्लेस
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget