एक्सप्लोरर

इन देशों में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली, जश्न देख लेंगे तो भारत को ही भूल जाएंगे

दिवाली की रौनक सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी होती हैं.कई देश ऐसे हैं, जहां का दिवाली सेलिब्रेशन देखते ही बनता है. वहां की परंपराएं भले ही थोड़ी अलग हों लेकिन दीपोत्सव की खुशियां गजब की रहती हैं.

Diwali 2024 : दिवाली सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई है. आज धनतेरस से बाजार सज गए हैं, घरों पर लाइटिंग की गई है, हर तरफ जगमग है. रोशनी का यह पर्व सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी सेलिब्रेट होता है. अमेरिका, जापान जैसे देशों में भी इसकी रौनक देखते ही बनती है. इन देशों में दिवाली का ग्रांड सेलिब्रेशन (Diwali Celebration 2024) देखते ही बनता है.

न सिर्फ भारतीय लोग बल्कि अमेरिकी भी इसे बड़ी ही खुशियों के साथ मनाते हैं. इतना ही नहीं इन देशों में दिवाली के फेस्टिवल पर छुट्टियां भी रहती हैं. आइए जानते हैं भारत के अलावा किन-किन देशों में दीपावली की धूम रहती है... 

यह भी पढ़ें: देश के लगभग 88% लोग हैं एंग्जायटी के शिकार, अगर आप भी हैं उनमें से एक तो करें ये काम

1. अमेरिका में दिवाली सेलिब्रेशन

सुपरपावर अमेरिका में भी दिवाली की धूम रहती है. यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग बड़े ही शानदार तरीके से दीपोत्सव मनाते हैं. इस दिन भारतीय मंदिरों में पूजा-पाठ चलता है. कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं.

2. जापान में दिवाली सेलिब्रेशन

जापान के लोग भी दीपावली का पर्व मनाते हैं. यहां की रौनक देखते ही बनती है. इस दिन लोग अपने-अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाकर उसे आसमान में छोड़ते हैं. नाच-गाने और मस्ती से सराबोर दिखाई देते हैं.

3. श्रीलंका में दीवाली

एशियाई देश श्रीलंका में भी दिवाली धमाकेदार मनाई जाती है. इस दिन श्रीलंका में घरों में मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं. लोग एक-दूसरे से मिलकर खुशियां बांटते हैं. यहां अलग ही अंदाज में दीपोत्सव सेलिब्रेट होता है.

4. थाईलैंड में दिवाली 

थाईलैंड की दिवाली तो देखते ही बनती है. यहां इस त्योहार को क्रियोंध नाम से सेलिब्रेट होता है. इस दिन लोग केले के पत्तों से दीये बनाते हैं और रात में नदी में प्रवाहित करते हैं. इस समय का दृश्य देखते ही बनता है. 

यह भी पढ़ें: अब 40 पर्सेंट तक कम हो जाएगा सर्वाइकल कैंसर से मौत का खतरा, 10 साल की टेस्टिंग के बाद तैयार हुआ खास ट्रीटमेंट

5. मलेशिया में दीपोत्सव

मलेशिया को लोग दीपोत्सव के त्योहार को हरि दिवाली के नाम पर मनाते हैं. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. कई जगह मेले लगते हैं, जहां जमकर खरीदारी की जाती है. 

6. नेपाल में दिवाली सेलिब्रेशन

हमारा पड़ोसी देश नेपाल भी दिवाली सेलिब्रेशन में पीछे नहीं है. यहां दिवाली तिहाड़ नाम से मनाई जाती है. 5 दिनों तक चलने वाले त्योहार के हर दिन का अलग ही महत्व है. पहले दिन गाय और दूसरे दिन कुत्ते की पूजा की जाती है. तीसरे दिन मिठाइयां बनाकर पूजा की जाती है. चौथे दिन यमराज की पूजा और 5वें दिन भैया दूज होता है. यहां दिवाली भारत की तरह की मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी सांसद को कुत्ता नहीं... कुत्तों का अपमान', रेणुका चौधरी के नए बयान से माहौल गरमाया
'किसी सांसद को कुत्ता नहीं... कुत्तों का अपमान', रेणुका चौधरी के नए बयान से माहौल गरमाया
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
टी20 इंटरनेशनल में गिल से बेहतर संजू का रिकॉर्ड, फिर भी सैमसन बाहर क्यों?
टी20 इंटरनेशनल में गिल से बेहतर संजू का रिकॉर्ड, फिर भी सैमसन बाहर क्यों?

वीडियोज

Russian Media on Putin visit in India: पीएम मोदी और पुतिन के मुलाकात पर रूसी मीडिया में क्या छपा?
Vande Mataram Controversy: Parliament में सांसद इकरा ने समझाया इस वंदे मातरम् का असली मतलब! |ABPLIVE
Pollution Update: क्यों हर साल जहरीली हो जाती है हवा, ये है प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण? देखिए
IPO Alert: Park Medi World IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Paridhi Sharma की Real Acting Journey, “Haq” के Behind-the-Scenes, Audition Secrets और Mumbai Struggle की Untold Story

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी सांसद को कुत्ता नहीं... कुत्तों का अपमान', रेणुका चौधरी के नए बयान से माहौल गरमाया
'किसी सांसद को कुत्ता नहीं... कुत्तों का अपमान', रेणुका चौधरी के नए बयान से माहौल गरमाया
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
'बात-बात पे साहेब FIR करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना', नेहा सिंह राठौर ने किस पर कसा तंज?
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
अमेरिका के बाद अब किस देश ने भारत पर लगा दिया 50 फीसदी टैरिफ, जानें कब से होगा लागू
टी20 इंटरनेशनल में गिल से बेहतर संजू का रिकॉर्ड, फिर भी सैमसन बाहर क्यों?
टी20 इंटरनेशनल में गिल से बेहतर संजू का रिकॉर्ड, फिर भी सैमसन बाहर क्यों?
गौरव खन्ना पर फरहाना भट्ट के कमेंट से खफा हैं बिग बॉस 19 विनर के पिता, बोले- 'मैं होता तो थप्पड़ मार देता'
गौरव खन्ना पर फरहाना भट्ट के कमेंट से खफा हैं बिग बॉस 19 विनर के पिता, बोले- 'मैं तो थप्पड़ मार देता'
असिस्टेंट सर्जन भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 2 लाख मिलेगी सैलरी; भरे जाएंगे 1100 पद
असिस्टेंट सर्जन भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 2 लाख मिलेगी सैलरी; भरे जाएंगे 1100 पद
Height Loss Causes: किन लोगों की हाइट अचानक रह जाती है कम, किस दिक्कत की वजह से होता है ऐसा?
किन लोगों की हाइट अचानक रह जाती है कम, किस दिक्कत की वजह से होता है ऐसा?
यूपी-महाराष्ट्र में आधार कार्ड से बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट क्या हो जाएगा कैंसिल, जानें अब आप क्या करें?
यूपी-महाराष्ट्र में आधार कार्ड से बनवाया बर्थ सर्टिफिकेट क्या हो जाएगा कैंसिल, जानें अब आप क्या करें?
Embed widget