एक्सप्लोरर

Diabetes Control: डायबिटीज को ऐसे करें कंट्रोल, नाश्ते में शामिल करें ये 5 चीजें

Diabetic Morning Breakfast Recipes: डायबिटीज के मरीज को नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. आप ये 5 चीजें अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं.

Foods For Diabetes Patients: डायबिटीज को डाइट से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. आपके खान-पान से ब्लड शुगर में उतार चढ़ाव आते रहते हैं. ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. आपको समय-समय पर डाइट में थोड़े बदलाव करते रहने चाहिए. खाने में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जिससे शुगर लेवल कंट्रोल रहे. अगर शुगर लेवल ज्यादा बढ़ जाता है तो इसका असर शरीर को दूसरे अंगों पर भी पड़ता है. डायबिटीज के मरीज को आंखों, किडनी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में डाइट चेंज भी जरूरी है. इन 5 चीजों को अपने खाने में शामिल करें, इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा.

डायबिटीज में क्या खाएं?

1- स्टिर-फ्राई एग- डायबिटीज में आपको ज्यादा तेल या घी खाने से बचना चाहिए. इसके लिए आप स्टिर-फ्राई एग खा सकते हैं. अगर आपको उबले अंडे का स्वाद पसंद नहीं है तो ये आपके लिए अच्छी डिश है. अंडा खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और भरपूर प्रोटीन मिलता है. डायबिटीज के मरीज को अंडा जरूर खाना चाहिए.
2- रागी डोसा- डायबिटीज में आपको रागी का सेवन जरूर करना चाहिए. आप रागी के आटे से चीला या फिर क्रिस्पी डोसा बना सकते हैं. रागी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. रागी फाइबर से भरपूर है और यह डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद है.
3- चना चाट- डायबिटीज में काले चने खाना फायदेमंद होता है. आप चाहें तो काले चने की चाट बनाकर खा सकते हैं. चने को रातभर भिगो दें. सुबह उबालकर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और नींबू डालकर चाट जैसी बना लें. इसे आप नाश्ते में या फिर शाम को स्नैक्स में खा सकते हैं.    
4- कुट्टू की रोटी- डायबिटीज में तरह-तरह के अन्न फायदेमंद होते हैं. आप कुट्टू का आटा भी खा सकते हैं. कुट्टू ग्लूटेन फ्री अनाज है, जो हाई प्रोटीन, खनिज और विटामिन से भरपूर होता है. आप व्रत में भी कुट्टू खाते हैं. इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. आप कुट्टू की रोटी या पराठा बनाकर खा सकते हैं. 
5- एलोवेरा जूस- ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको डाइट में एलोवेरा जूस भी शामिल करना चाहिए. आप चाहें तो फ्रेश एलोवेरा से जूस निकाल सकते हैं. या फिर बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको एलोवेरा का स्वाद भले ही कड़वा लगे, लेकिन ये त्वचा, बाल, पेट और डायबिटीज में बहुत फायदेमंद होता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Yoga For Health: रोजाना योग करने से तन और मन को मिलते हैं ये फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Bed Dampness: गीला गद्दा और बदबूदार चादर? मानसून में नमी दूर करने के हैक्स
गीला गद्दा और बदबूदार चादर? मानसून में नमी दूर करने के हैक्स
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Haunted Places In India: भूतिया जगहों पर जाने का मन करता है? ये हैं भारत के टॉप हॉन्टेड प्लेस
भूतिया जगहों पर जाने का मन करता है? ये हैं भारत के टॉप हॉन्टेड प्लेस
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget