एक्सप्लोरर

गर्दन के कालेपन के चलते बार-बार होते हैं शर्मिंदा? लगाएं घर के बने ये 5 कारगर 'पेस्ट', चुटकियों में दूर हो जाएगी प्रॉब्लम

Dark Neck Home Remedy: अपने स्किन केयर रूटीन में गर्दन को नजरअंदाज कर देना बिल्कुल सही नहीं है. क्योंकि कई बार लोगों की नजर गलती से ही सही, गर्दन के कालेपन पर चली जरूर जाती है.

Black Neck Home Remedy: हर व्यक्ति की खूबसूरत दिखने की ख्वाहिश होती है, फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की. अधिकतर लोग अपने चेहरे को साफ और चमकदार बनाने के लिए तो जीतोड़ मेहनत करते हैं. लेकिन इस कड़ी में वो अक्सर अपनी गर्दन की सफाई करना भूल जाते हैं या शायद इसपर ध्यान देना जरूरी नहीं समझते. माना कि चेहरा सबको सबसे पहले नजर आता है, इसलिए इसको चमकदार बनाना बहुत जरूरी होता है. हालांकि अपने स्किन केयर रूटीन में गर्दन को नजरअंदाज कर देना भी सही नहीं है. क्योंकि कई बार लोगों की नजर गलती से ही सही, गर्दन के कालेपन पर चली जरूर जाती है और फिर आपको शर्मिंदा होना पड़ जाता है.

ऐसा नहीं है कि गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाने का कोई तरीका नहीं है. आपके घर में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से आसानी से गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाया जा सकता है. आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप गर्दन के कालेपन को दूर कर सकते हैं.

कैसे दूर करें गर्दन का कालापन?

1. आलू का रस: आलू सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि ये गर्दन के कालेपन को दूर करने में भी मददगार है. आपको बस एक बड़े आलू को कद्दूकस करना होगा. फिर कद्दूकस किए गए आलू को निचोड़कर इसका रस निकालना होगा. इस रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और फिर गर्दन के काले हिस्से पर लगाएं. 10-20 मिनट तक इसे लगे रहने दें, फिर पानी से गर्दन धो लें.

2. शहद: शहद भी गर्दन के कालेपन को दूर कर सकता है. आपको बस शहद में दो चम्मच नींबू का रस मिलाना है. फिर इस पेस्ट से गर्दन के काले हिस्से की अच्छी तरह से मसाज करनी है. फिर 20 मिनट बाद पानी से धो लेना है.  

3. बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा शरीर के जिद्दी से जिद्दी कालेपन को भी दूर कर सकता है. काली गर्दन पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सादे पानी में बेकिंग सोडा मिलाना है और एक गाढ़ां पेस्ट तैयार करना है. फिर इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ समय के लिए रहने देना है. 

4. कच्चा पपीता: सबसे पहले तो कच्चा पपीता को पीस लें. फिर पिसे हुए कच्चे पपीते में पानी मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को गर्दन की काले हिस्से पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. बाद में साफ पानी से गर्दन धो लें. 

5. नींबू का रस: नींबू का रस भी गर्दन के कालेपन को दूर कर सकता है. बस आपको एक नींबू लेना है और इसका रस निकाल लेना है. फिर इस रस को गर्दन के काले हिस्से पर लगाना है. जब यह सूख जाए तब साफ पानी से गर्दन को धो लेना है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: एक तौलिया और पोंछने वाले अनेक! ऐसा आपके घर में तो नहीं होता? अभी संभल जाएं...वरना झेलनी पड़ जाएंगी ये बीमारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget