एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: चर्बी घटाने और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है करी पत्ता का जूस, घर में आसानी से बनाएं

Weight Loss: करी पत्ते का जूस पीने से आपके शरीर पर जमा फैट धीरे धीरे गायब होने लगेगा. खाली पेट करी पत्ते के जूस पीने से आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी.

Weight Loss Tips: करी पत्ता मराठी और साउथ इंडियन खाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. करी पत्ता खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है, साथ ही कई तरह के रोगों के इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप खाली पेट करी पत्ता खाते हैं तो इससे बहुत सारे फायदे मिलते हैं. डायबिटीज के मरीजों को लिए करी पत्ता रामबाण इलाज है. नियमित रूप से करी पत्ता खाने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट से छुटकारा मिलता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. करी पत्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल, मोटापा कम करने, बालों की समस्या जैसी कई बीमारियों में करी पत्ता का इस्तेमाल किया जाता है.करी पत्ता खाने से शरीर में फैट कम बनता है. और वजन कम होने लगता है. इसके लिए आपको रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस या चाय जरूर पीनी चाहिए. आपको इस तरह करी पत्ते का जूस बना कर तैयार करना है. 

करी पत्ता जूस बनाने का तरीका 
⦁ -करी पत्ते लें और उन्हें थोड़े से पानी में उबालें.
⦁ -थोड़ी देर बाद गैस तेज कर दें और इसे थोड़ा और उबलने दें.
⦁ - अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं
⦁ -अब इसे जूस या चाय की तरह गर्मागरम पी लें.
⦁ - रोज इस जूस को पीने से पाचन तंत्र को बहुत फायदा मिलेगा.
⦁ इस जूस को खाली पेट पीने की कोशिश करें. तभी आपको इसका असर नजर आएगा.
⦁ -आप एक्सरसाइज करने से 30 मिनट पहले इस जूस को पी सकते हैं.

करी पत्ता के जूस के फायदे 

चर्बी घटाने में असरदार है- 
वजन कम करने में करी पत्ता सबसे ज्यादा असरदार है. वेट लॉस करने के लिए करी पत्ता एक कैटिलिस्ट यानि मुख्य स्रोत के तौर पर काम करता है. इसमें एल्कालॉइड होते हैं, जिसमें मोटापा और लिपिड कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. करी पत्ता खाने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल में भी कमी आती है जिससे वजन कम हो जाता है. साथ ही करी पत्ता खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है. कहते हैं शरीर में रक्त शर्करा का स्तर वजन बढ़ाने और वजन घटाने दोनों असर डालता है. 

पाचन में सुधार करता है-
ये बात हम सभी जानते हैं कि अगर हमारा पाचन तंत्र सही से काम करता है तो शरीर पर फैट जमा नहीं होता और वजन भी कम हो जाता है. करी पत्ता खाने से हमारे पाचन तंत्र में सुधार होता है जिससे गैस और अपच की समस्या नहीं होती. इसके अलावा करी पत्तों को खाने से आंतों को भी फायदा होता है. जिससे हमारा पेट स्वस्थ रहता है. ये सभी चीजें वजन कम करने के लिए बहुत कारगर हैं.

बॉडी को डिटॉक्स करता है-  
रोजाना करी पत्ता खाने से आपका शरीर नेचुरली डिटॉक्स हो जाता है. करी पत्ता चबाने से शरीर की सफाई होती है और हानिकारक विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं. करी पत्ता कैलोरी बर्न करने का काम भी तेजी से करता है. इसके अलावा बॉडी पर फैट जमा होने से बचाता है. रोज सुबह करी पत्ते के जूस या चाय पीने से आपका एनर्जी लेवल और मेटाबॉलिज्म दोनों बढ़ते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

ये भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए रस्सी कूद या दौड़ने में से कौनसा विकल्प है ज्यादा बेहतर? जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
Suhana Khan Saree Look: सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?
सुहाना खान की गोल्डन साड़ी ने लूटी महफिल! क्या आपने देखा उनका ये नया लुक?
Touchscreen Nail Polish: लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश
लंबे नाखूनों से फोन चलाने में होती है दिक्कत? आ गई टचस्क्रीन वाली जादुई नेल पॉलिश
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget