एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारत में भी आया दोबारा संक्रमण का मामला, नेगेटिव होने के चार महीने बाद महिला फिर पॉजिटिव

गुजरात में महिला दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. चार महीने पहले उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.

हांगकांग, बेल्जियम और नीदरलैंड में दोबारा कोरोना संक्रमण के मामले उजागर होने के बाद भारत भी इस कड़ी में शामिल हो गया है. दोबारा कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है. गुजरात के अहमदाबाद में 54 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से दूसरी बार संक्रमित पाई गई. 23 अगस्त को RT-PCR जांच में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इससे पहले अप्रैल में संक्रमित होने के बाद महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.

कोरोना संक्रमण का दोबारा मामला उजागर

मंगलवार को इसानपुर के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने दावा किया, "अप्रैल में कोविड-19 संक्रमण की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद महिला एक बार फिर संक्रमित पाई गई है." उन्होंने कहा कि हो सकता है ये दोबारा संक्रमण का मामला हो. रतन अस्पताल में महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रज्ञनेश वोरा ने बताया, "बुनियादी तौर पर कोविड-19 के दोबारा संक्रमण जैसा मामला लगता है. चार महीने तक बिना किसी समस्या के मरीज में एक बार फिर लक्षण जाहिर हुआ. इससे पहले महिला की रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ चुकी है."

बताया जाता है कि 18 अप्रैल को महिला के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला उजागर हुआ था. उसके बाद उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 28 और 28 अप्रैल को दो बार की कोरोना जांच में उसे निगेटिव पाया गया. 20 अगस्त को महिला रेपिड एंटीजेन टेस्ट में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाई गई. पहली बार निगेटिव पाए जाने के चार महीने बाद 23 अगस्त को RT-PCR में उसके कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई.

चार महीने बाद महिला पाई गई पॉजिटिव

रतन अस्पताल के विशेषज्ञों समेत डॉक्टर प्रज्ञनेश वोरा ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) को मामले से सूचित कर दिया है. दोबारा संक्रमण मामले को उजागर करनेवाले डॉक्टर धवल पनखनिया ने कहा, "हमारे सामने आया दोबारा संक्रमण का ये पहला मामला है. महिला में कोरोना वायरस होने के बावजूद बीमारी का लक्षण नहीं पाया गया है. उसकी हालत स्थिर है." हालंकि उन्होंने ये भी बताया कि वायरल लोड बहुत ज्यादा है. ICMR ने विशेषज्ञों से शोध को और पुख्ता करने के लिए अतिरिक्त जांच का आदेश दिया है. इसके लिए महिला मरीज का ब्लड और स्वैब सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलोजी पुणे भेजे जाएंगे.

NEET-JEE Exam: देश-दुनिया के 150 प्रोफेसर्स ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, की जल्द परीक्षा करवाने की मांग

प्राइवेट अस्पताल में कोरोना इलाज को लेकर झारखंड सरकार ने की रेट लिस्ट जारी, यहां जानें क्या होगा चार्ज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget