एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस तरह रखें बच्चों का ख्याल, ये खिलाकर बढ़ाएं इम्यूनिटी

कोरोना से बचने के लिए क्या करें? जानिए कैसे बढ़ाएं अपने बच्चे की इम्यूनिटी. बच्चों की डाइट में शामिल करें ये 5 खाद्य पदार्थ और मजबूत बनाएं उनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता.

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है. इन दिनों कोरोना के नए वैरिएंट EX के काफी मामले सामने आ रहे हैं. लोग इसे कोरोना की चौथी लेहेर के रुप में देख रहे हैं. ऐसे में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. हालांकि अब लोग कोरोना से जुड़े सभी प्रोटोकॉल के बारे में जागरुक हैं. कोरोना की पहली लहर जब आयी थी को इसका असर 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग और किसी बीमारी से ग्रसित लोगों पर सबसे ज्यादा हुआ था, लेकिन अब कोविड के ज्यादातर केस बच्चों में सामने आ रहे हैं. चौथी लहर बच्चों के लिए घातक बताया जा रहा है. ऐसे में आपको बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उनकी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है. कोरोना से बचने के लिए रोगप्रतिरोधक क्षमता अच्छी होनी चाहिए. बच्चों की इम्यूनिटी  बनाएं रखने और उनके कोरोना से बचाने के कई ऐसे आसान और सरल घरेलू उपाय हैं जिनके बारे में सभी माता- पिता का जानना बहुत अनिवार्य है. तो चलिए जानते है उन चीजों के बारे में, जिसका सेवन करने से बच्चों की इम्यूनिटी  बढ़ जाएगी और वह कोरोना के खतरे से रहेंगे दूर.

इन सब्जियों से बढ़ाएं इम्यूनिटी

1- पालक- दरअसल पालक में कई तरह के पोषक तत्त्व जैसे विटामिन सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैरोटिनॉइड और अन्य तत्व पाएं जाते हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए बहुत ज्यादा जरुरी है. पालक का सेवन करने से इम्यूनिटी  बढ़ती है, साथ ही बच्चों के शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और इतना ही नहीं बल्कि यह विटामिन की कमी को भी पूरा करता है.
कैसे खाएं- आप या तो पालक की सब्जी बनाकर बच्चों को खिलाएं या फिर आप पालक का सलाद बना लें. आप पालक का सूप या पालक को लिक्विड फॉर्म में जूस बनाकर भी पिला सकते हैं.

2- ब्रोकोली- ब्रोकोली में कई तरह के पोषक तत्त्व पाएं जाते है. ब्रोकली विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है. ऐसे में ध्यान रहें आप अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा ब्रोकोली खिलाएं..
कैसे खाएं- आप ब्रोकोली का सब्जी बनाकर भी अपने बच्चों को खिला सकते हैं. इसके अलावा ब्रोकोली के साथ कुछ अन्य सब्जियों को मिक्स करके, उसका सलाद बना दें या फिर आप ब्रोकोली को उबाल लें, उसमें चाट मसाला मिलाएं और अपने बच्चों को सर्व करें.

3- हल्दी- वैसे तो हल्दी का उपयोग सारी सब्जियों में किया जाता है, जो एक तरह से बहुत अच्छी बात है. हल्दी में ऐसे गुण पाएं जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में शरीर की मदद करते हैं इसलिए ऐसा कहा जाता है सब्जियों में अधिक से अधिक हल्दी पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि इम्यूनिटी बनी रहें.

4- शकरकंद- शकरकंद अपने नाम की तरह ही मीठा होती है और यही वजह है कि अधिकतर बच्चों को यह पसंद होती है. दरअसल शकरकंद में बीटा कैरोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट है और यही कारण है कि यह सेहत के लिए लाभदायक साबित होती है. इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है, क्योंकि यह विटामिन ए का एक बढ़िया श्रोत माना जाता है.

5- अदरक-लहसुन- अदरक में एंटी-इन्फ्लैमटोरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरुरी होते हैं और सेहत को इससे कई तरह के लाभ मिलते है. वहीं, दूसरी ओर लहसुन में कुछ ऐसे तत्त्व पाएं जाते है जो सर्दी को रोकते है. इस तरह से इन दोनों चीजों का सेवन हो सकता है आपके सेहत के लाभदायक. ध्यान रहें कि आप इन दोनों चीजों का सेवन अपने बच्चों को निश्चिंत रूप से कराएं.
कैसे खाएं- आप एक चम्मच शहद में थोड़ा सा अदरक का रस मिला कर अपने बच्चों को दें या फिर किसी सूप में लहसुन मिला दें ताकि वह उसका आसानी से सेवन कर सकें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: लिवर और शरीर को साफ करता है ये डिटॉक्स वॉटर , इस तरह घर में बनाएं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget