एक्सप्लोरर

कंप्यूटर, मोबाइल का स्क्रीन भी आपके चेहरे को पहुंचा रहा है नुकसान, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव

मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट हमारी चेहरे को नुकसान पहुंचा रही है.आइए जानते हैं इससे कैसे बचें..

आज के युग में तकनीकी उन्नति के साथ ही हमारी लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव आया है. कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन जैसी चीजों पर हम अधिक से अधिक समय बिताने लगे हैं. चाहे ऑफिस का काम हो या मनोरंजन, हम सब स्क्रीन के सामने घंटों बैठे रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह स्क्रीन टाइम हमारे चेहरे और स्किन को कितना नुक़सान पहुंचा रहा है? कई रिसर्च और डॉक्टरों के अध्ययनों से सामने आया है कि बढ़ता स्क्रीन टाइम चेहरे की स्किन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है. आइए जानते एक्सपर्ट के अनुसार इसके बारे में..

खतरनाक है मोबाइल की रोशनी 
मोबाइल फोन का अधिक उपयोग हमारी स्किन और हेल्थ के लिए बहुत ही हानिकारक है. लगातार मोबाइल या लैपटॉप से निकलने वाली नीली रोशनी के संपर्क में रहने से हमारी स्किन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं. कई शोधों से पता चला है कि मोबाइल की नीली लाइट, सूरज की हानिकारक यूवी किरणों के समान ही हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा रही है. इसके वजह से स्किन पर हाइपरपिगमेंटेशन, झुर्रियां, मुंहासे और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं होने लगती है. इतना ही नहीं, मोबाइल पर लंबे समय तक बात करते हुए चेहरे पर गर्मी महसूस होना भी स्किन के लिए हानिकारक है.

हाइपरपिग्मेंटेशन  की समस्या  
नीली लाइट से निकलने वाली रेडिएशन किरणें हमारे स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाती हैं जिससे कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं. इन किरणों के प्रभाव से सबसे पहले तो हमारी स्किन पर हाइपरपिग्मेंटेशन होने लगती है जिससे स्किन का रंग गहरा हो जाता है. साथ ही इससे चेहरे पर काले और भूरे रंग के धब्बे भी पड़ने लगते हैं. धीरे-धीरे ये धब्बे और डार्क स्पॉट्स स्किन के अलग-अलग हिस्सों पर फैलने लगते हैं जिससे स्किन काफी पैची और असमान दिखाई देने लगती है. 

चेहरे पर पड़ती है झुर्रियां
मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल हमारी आंखों और चेहरे की स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचाता है. मोबाइल पर लगातार मैसेज पढ़ते रहने से हमारी आंखें थक जाती हैं और उनपर जोर पड़ता है. इससे धीरे-धीरे आंखों के चारों ओर लाइनें और झुर्रियां पड़ने लगती हैं. साथ ही माथे पर भी प्रीमैच्योर लाइन्स आने लगती हैं. ये सभी बाद में एजिंग की निशानी के रूप में स्थायी हो जाती हैं. इसके अलावा, मोबाइल की नीली रोशनी से कोलेजन टूटता है जिससे स्किन डल और खुरदरी होने लगती है. 

जानें इससे कैसे बचें 
सबसे पहले तो हमें अपने मोबाइल का उपयोग कम से कम करना चाहिए. जितना हो सके उतना मोबाइल से दूरी बनाए रखनी चाहिए. हैंड्स-फ्री ऑप्शन का इस्तेमाल करें ताकि फोन सीधे स्किन से संपर्क में न आए.साथ ही रोज फोन की सफाई करते रहें और चेहरे को भी एंटीसेप्टिक से साफ करें. इसके अलावा घर पर भी सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें क्योंकि वह फोन से निकलने वाली हानिकारक रोशनी से बचाता है.इन सावधानियों का पालन करके हम मोबाइल के स्किन से पड़ने वाले बुरे असर से बच सकते हैं. 

यह भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sink Trap Leak: किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Kopi Luwak: इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक! एक कप की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक! एक कप की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Foods That Can Shorten Lifespan: किन चीजों का सेवन करने पर सबसे ज्यादा रहता है उम्र घटने का खतरा? जान लीजिए काम की बात
किन चीजों का सेवन करने पर सबसे ज्यादा रहता है उम्र घटने का खतरा? जान लीजिए काम की बात

वीडियोज

Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा अयोध्या का कोई वकील, अब VHP का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा अयोध्या का कोई वकील, अब VHP का आया रिएक्शन
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर दान मामले में SIT को 15 और दिन की मोहलत मिली, बढ़ेगा जांच का दायरा
Live: राम मंदिर दान मामले में SIT को 15 और दिन की मोहलत मिली, बढ़ेगा जांच का दायरा
बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- 'अगर पाकिस्तान के अधिकारों से...' 
बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- 'अगर पाकिस्तान के अधिकारों से...' 
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget