एक्सप्लोरर

प्री डायबिटीज में भी दालचीनी है मुफीद, इस्तेमाल से वक्त रहते बीमारी को दे सकते हैं मात

दालचीनी का प्रयोग भारत में केवल मसालों के तौर पर ही किया जाता है.लेकिन हाल ही में किए गए शोध में एक चौंकानेवाली बात सामने आई है.

Cinnamon: डायबिटीज को काबू में रखने के लिए दालचीनी के मुफीद होने की जानकारी में और इजाफा हुआ है. विशेषज्ञों के मुताबिक प्री डायबिटीज के दौर में अगर आप हैं तो दालचीनी का इस्तेमाल बढ़ा दें. इसके इस्तेमाल से खुद को डायबिटीज की बीमारी को वक्त रहते दूर कर सकते हैं.

दालचीनी प्री डायबिटीज में भी मुफीद

आधुनिक चिकित्सा में भी दालचीनी के सफूफ से होनेवाले फायदे को स्वीकार किया गया है. कम मात्रा में सफूफ का इस्तेमाल कर खून में शुगर लेवल को काबू में रखा जा सकता है. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप डायबिटीज के करीब हैं तब भी दालचीनी का इस्तेमाल रोग को दूर कर सकता है. ये बिल्कुल नया शोध जर्नल ऑफ एंडोकराइन (Endocrin) सोसाइटी में प्रकाशित हुआ है.

गौरतलब है कि दुनिया की बड़ी आबादी टाइप 2 डायबिटीज का शिकार है. इसका मतलब ये है कि बहुत बड़ी आबादी धीरे-धीरे डायबिटीज की तरफ बढ़ रही है और इसी दौरान दालचीनी अपना असर दिखा सकती है. इस सिलसिले में बोस्टन के जोसलिन डायबिटीक सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर गैलियो रोमियो और उनकी टीम ने ऐसे स्वयंसेवकों का इस्तेमाल किया जो बहुत तेजी से डायबिटीज की तरफ बढ़ रहे थे और आज नहीं तो कल बीमारी के चंगुल में आना तय था. विशेषज्ञों ने प्री डायबिटीज की स्थिति के दर्जनों लोगों को 12 हफ्ते तक दालचीनी के सप्लीमेंट्स दिए. उसका नतीजा ये निकला कि ऐसे मरीजों के खून में शुगर लेवल धीरे-धीरे नीचे आना शुरू हो गया और इस तरह शुगर का रोग उनसे दूर होता गया.

शोध में सामने आए हैरतअंगेज फायदे

उन्होंने सर्वे के दौरान कुल 51 लोगों को दो ग्रुप में बांटा था. उनमें से एक ग्रुप को रोजाना 500 मिलीग्राम दालचीनी के कैप्सूल दिन में तीन बार खिलाए गए और बाकी को प्लेसबो दी गई. अब 12 हफ्तों बाद पचा चला कि जिन स्वयंसेवकों ने दालचीनी इस्तेमाल किया उनमें फास्टिंग ग्लूकोज का असंतुलन खत्म हो गया और कार्बोहाइड्रेट्स खाने की सूरत में शरीर की प्रतिक्रिया भी बेहतर होने लगी. गौरतलब है कि शरीर अगर कार्बोहाइड्रेट्स के साथ प्रतिक्रिया में गड़बड़ी करने लगे तो उसे डायबिटीज का पहला लक्षण समझा जाता है. इसलिए विशेषज्ञ खाने पर दालचीनी छिड़कने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि दालचीनी का कहवा भी इस सिलसिले में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

जानिए- मीट को लंबे समय तक फ्रिज में रखने के क्या हैं नुकसान

Health Tips: सिर्फ 20 मिनट की एक्सरसाइज शरीर को पहुंचाएगी ये फायदा, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Dal: कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
कुकर से दाल का झाग बाहर आने से कैसे रोकें? जानें आसान घरेलू नुस्खा
Mosquito Net Cleaning: खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में जम गई धूल? बिना मेहनत ऐसे हो जाएगी साफ
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget