एक्सप्लोरर

Weird Christmas Traditions: दुनियाभर में अजीबो-गरीब अंदाज में मनाया जाता है क्रिसमस, जानिए क्या है इसका रिवाज 

Weird Christmas Traditions: क्रिसमस दुनियाभर में खास अंदाज में मनाया जाने वाला त्योहार है. वहीं दुनिया के कुछ देशों में इसे बड़ी ही अजीबोगरीब ढंग से मनाया जाता है.

Weird Christmas Traditions: दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बेहद ही खास अंदाज में मनाया जाता है. दुनिया के कई देशों में इसे मनाने के कई अलग रिवाज भी देखे जाते हैं. जिसमें कई काफी मजेदार तो कई डरावने भी हैं. जहां एक ओर इस दिन लोग क्रिमसम ट्री को सजा कर खास बनाते हैं, वहीं कुछ देशों में इसे डरावने अंदाज में मनाया जाता है. आइए जानते हैं कहां कैसे मनाया जाता है क्रिसमस

क्रिसमस पर डरावने तरीके की बात करें तो पुर्तगाल में लोगों का मानना है कि इस दिन उनके पूर्वज मरने के बाद भी क्रिसमस मनाने धरती पर उनके बीच आते हैं. इसलिए पुर्तगाल में क्रिसमस के मौके पर खाने की टेबल पर लोग अपने पूर्वजों के लिए भी प्लेटों में खाना लगाते हैं. 

एक और डरावने रिवाज की बात करें तो नॉर्वे में मान्यता है कि इस दिन शैतान जादूगरनियां या फिर डायन हवा में उड़ती हैं. मान्यता के अनुसार डायन उड़ने के लिए झाडू का इस्तेमाल करती हैं और ऐसे घरों की तलाश करती हैं जहां उन्हें झाडू दिख जाए. मान्यता के अनुसार क्रिसमस के मौके पर नार्वे में लोग झाडू को अपने घरों के अंदर संभाल कर रखते हैं.

ऑस्ट्रिया में क्रिसमस के मौके पर डरावने अंदाज में इसे मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन सेंट निकोलस का दुश्‍मन क्रैम्पस जो कि एक बुरा राक्षस है, वह सड़कों पर दिखने वाले बच्चों को उठा लेता है. इसलिए कुछ लोग इस दिन डरावने मुखौटे पहन कर सड़कों पर घूमने वाले बच्चों को डराते हैं. 

स्‍पेन में क्रिसमस को मनाने का अलग ही तरीका है. यहां के रिवाज के अनुसार एक लकड़ी के लट्ठे को कंबल से ढका जाता है, जिसके एक हिस्से को ढका जाता है, वहीं एक हिस्से पर नाक, मुंह और आंखें बनाई जाती है. जिसे क्रिसमस से पहले खाना खिलाया जाता है और क्रिसमस की शाम इसे लाठी से पीटा जाता है. मान्यता के अनुसार ऐसा इसलिए किया जाता है कि लकड़ी के लट्ठे ने जो भी खाया है वह उसे शौच के रास्ते निकाल देगा. जिसके बाद कंबल हटाकर गिफ्ट उठा लिए जाते हैं. बता दें कि यह गिफ्ट बच्चों के माता-पिता चुपके से रखते हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Watch: दूल्हे के साथ स्टेज पर बैठी थी दुल्हन, पीछे से आए बच्चे ने नोचे दुल्हन के बाल और बिगाड़ दी हेयरस्टाइल

यूक्रेन में क्रिसमस ट्री को अनोखे अंदाज से सजाया जाता है. यहां पर क्रिसमस ट्री को मकड़ी के जालों से सजाने का रिवाज है. एक दन्त कथा के अनुसार एक गरीब महिला जब अपने बच्चे के लिए क्रिसमस ट्री को सजाने में असमर्थ थी तो मकड़ियों ने उस पर दया दिखाई थी और पूरे क्रिसमस ट्री को अपने जाले से सजाया था.
  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
Chana Dal Cooking Tips: चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
चने की दाल नहीं पक रही? जानें दाल गलाने के आसान टिप्स
Monsoon Humidity Tips: हल्की सी बारिश हो गई है उमस? बगैर एसी ऐसे रखें अपने रूम को ठंडा
हल्की सी बारिश हो गई है उमस? बगैर एसी ऐसे रखें अपने रूम को ठंडा
Spider Man Brand New Day: स्पाइडर-मैन प्रीमियर में 'स्पाइडी साड़ी' का ट्रेंड, टॉम-जेंडया भी छाए
स्पाइडर-मैन प्रीमियर में 'स्पाइडी साड़ी' का ट्रेंड, टॉम-जेंडया भी छाए

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget