एक्सप्लोरर

Back Pain: कमर दर्द में पाएं राहत, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Prevent Back Pain: 30 साल के बाद कमर का दर्द सबसे ज्यादा परेशान करता है. अचानक झुकने, वजन उठाने, झटका लगने या फिर गलत पॉश्चर में बैठने से दर्द और बढ़ जाता है. जानते हैं कैसे ठीक करें कमर का दर्द.

Home Remedies For Back Pain: आजकल बहुत कम उम्र में ही लोग कमर दर्द से परेशान रहने लगे हैं. गलत पॉस्चर और लंबे समय तक बैठे रहने से ये दर्द और बढ़ जाता है. कई बार अचानक झटका लगने या वजन उठाने से भी कमर में दर्द होने लगता है. कई बार कमर में इतना तेज दर्द होता है कि उठने, बैठने और लेटने में भी परेशानी होती है. ऐसे में अगर समय पर आपने इसका इलाज नहीं किया तो ये समस्या गंभीर हो सकती है. आज हम आपको कमर दर्द के लिए कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं. आप इन्हें अपनाकर कमर दर्द से राहत पा सकते हैं. 

  • वॉक करें- अगर आपको कमर का दर्द रहता है और लंबे समय तक बैठकर काम करना पड़ता है तो अपने रुटीन में वॉक जरूर शामिल करें. आप ऑफिस में चेयर पर बैठकर बात करने की बजाय घूमकर या चलते हुए बात करें. इससे आपकी थोड़ी वॉक हो जाएगी और दर्द में आराम मिलेगा.
  • मालिश कराएं- अगर आप लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं जिससे कंधे और कमर में दर्द होता है तो अपनी मालिश जरूर कराएं. हफ्ते में 1-2 बार सरसों के तेल में मैथी के दाने डालकर गर्म करके मालिश करवाएं. इससे दर्द में आराम मिलेगा और आप काफी रिलेक्स फील करें. आप तिल के तेल से भी मालिश करवा सकते हैं.
  • सिकाई करें- अगर ज्यादा तेज दर्द हो रहा है तो आइस पैक से सिकाई कर सकते हैं, इससे आपको काफी जल्दी आराम मिलेगा. चाहें तो गर्म पानी से भी सिकाई कर सकते हैं. इसके अलावा गर्म और ठंडे पानी से बदल-बदल कर भी सिकाई कर सकते हैं. 
  • योग करें- नियमित रुप से योग और एक्सरसाइज करने से कमर दर्द में आराम मिलेगा. कमर दर्द के लिए आप भुजंगासन करें. इससे पीठ दर्द में राहत मिलेगी. इससे सर्वाइकल और पीठ दर्द की समस्या ठीक हो जाएगी. कमर दर्द के लिए हर रोज मकरासन भी कर सकते हैं.
  • पोश्चर सही रखें- कमर दर्द से बचने के लिए आपको अपने पोश्चर का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. इन तरीकों से भले ही कमर दर्द में आराम मिल जाए, लेकिन जरूरी है कि आपको दर्द ही न हो. इसलिए आप अपने बैठने, खड़े होने या चलने के पोश्चर का ध्यान रखें. लंबे समय एक जगह पर न बैठें या बीच बीच में थोड़ा टहल लें. ज्यादा गद्देदार कुर्सी या गद्दे का इस्तेमाल सोने या बैठने के लिए न करें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Fitness Mantra: फिट दिखने और फिटनेस में अंतर समझिये, जानिये क्या है जरूरी?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Copper-T Pregnancy Risks: Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget