एक्सप्लोरर

ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी जानें दोनों में से कौन सा है हेल्दी ऑप्शन

ब्लैक टी और ब्लैक कॉफी दोनों में से आपको कौन सा ड्रिंक पीना चाहिए यहां जानें...

Black Tea Vs Black Coffee : सुबह की शुरुआत एक कप गर्म चाय या कॉफी के बिना अधूरी सी लगती है. बहुत से लोग अपनी सुबह की शुरुआत एक कप गर्म ड्रिंक के साथ करना पसंद करते हैं. लेकिन जो लोग हेल्थ कॉन्शियस है वे लोग चीनी और दूध की चाय या कॉफी छोड़कर वे ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं. दोनों के अपने-अपने फायदे हैं. लेकिन स्वास्थ्य के नजरिए से देखें, तो इन दोनों में से कौन सा ड्रिंक आपके लिए बेहतर है, यह जानना जरूरी है. आइए जानते हैं ब्लैक कॉफी या ब्लैक टी हमें क्या पीना चाहिए. 

ब्लैक टी 
ब्लैक टी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से निपटने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं. इसमें फ्लेवोनॉयड्स जैसे पोषक तत्व ब्लैक टी में पाए जाते हैं जो दिल की बीमारियों और कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं. यही नहीं ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा बहुत कम होती है जो इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर बनाती है.इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. 

ब्लैक कॉफी 
ब्लैक कॉफी में भी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं लेकिन ब्लैक टी की तुलना में कम मात्रा में होता है. इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है. जो आपको तुरंत एनर्जी देता है. यह वर्कआउट से पहले ऊर्जा लेवल को बढ़ाने के लिए एक अच्छा ड्रिंक है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और शरीर की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं. यह पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती है जो मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं. कुछ अध्ययनों से पता चला है कि ब्लैक कॉफी पीने वालों में मोटापे और डायबिटीज का खतरा कम होता है. इसलिए, संतुलित मात्रा में ब्लैक कॉफी पीने से फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, अत्यधिक मात्रा में इसके सेवन से बचना चाहिए.  ब्लैक कॉफी का अत्यधिक सेवन दिल की धड़कन और रक्तचाप को बढ़ा सकता है. दिल के मरीजों को इससे बचना चाहिए.

जानें कौन ज्यादा फायदेमंद 

ब्लैक टी, ब्लैक कॉफी की तुलना में स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक फायदेमंद है. ब्लैक टी में पोषक तत्वों की अधिकता और कैफीन की कम मात्रा, इसे हृदय स्वास्थ्य और फिटनेस को बेहतर बनाती है.  हालांकि, दोनों का सेवन कम  करना चाहिए. वैसे आप अपनी आवश्यकता है अनुसार दोनों में से कोई भी ड्रिंक पी सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह साथ में भीगे हुए मूंगफली, बादाम और अखरोट खा सकते हैं? कहीं नुकसान तो नहीं पहुंचाते...

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget