एक्सप्लोरर

Black Friday 2024: नवंबर माह में क्यों मनाया जाता है ब्लैक फ्राइडे, जानिए भारी डिस्काउंट वाले दिन का इतिहास

दिवाली, नया साल या कोई और बड़े त्योहार पर ये सेल देखने को मिलती है. लेकिन ब्लैक फ्राइडे के नाम पर सारी ई कॉमर्स वेबसाइट इसी नाम के साथ सेल चला रही हैं और डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं.

Black Friday: टीवी से लेकर ओटीटी और सोशल मीडिया से जुड़े हर प्लेटफॉर्म पर आप एक एड जरूर देख रहे होंगे. जिसमें चिल्ला चिल्ला कर कहा जा रहा है कि ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू होने वाली है. तकरीबन हर ई कॉमर्स वेबसाइट ब्लैक फ्राइडे के नाम पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. वैसे तो हर ई कॉमर्स वेबसाइट अपने अपने तरीके से अपने ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर्स करती है.

दिवाली, नया साल या कोई और बड़े त्योहार पर ये सेल देखने को मिलती है. लेकिन ब्लैक फ्राइडे के नाम पर सारी ई कॉमर्स वेबसाइट इसी नाम के साथ सेल चला रही हैं और डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं. ऐसे समय पर आप जरूर ये जानना चाहेंगे कि आखिर ये सेल है क्या और क्यों इसका नाम ब्लैक फ्राइडे ही रखा गया है. आपको बताते हैं इस खास दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें.

क्या है ब्लैक फ्राइडे?| What Is Black Friday?

ब्लैक फ्राइडे कहां मनाया जाता है?

ब्लैक फ्राइडे का दिन मनाने की शुरुआत अमेरिका से ही हुई. यहां ये दिन हर साल मनाया जाता था. इस दिन क थैंक्स गिविंग के बाद आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है. इस लिहाज से इस बार ब्लैक फ्राइडे 29 नवंबर को मनाया जा रहा है.

माना जाता है कि इसी दिन से क्रिसमस की शॉपिंग की शुरुआत होती है. इसी मौके को ज्यादा से ज्यादा फायदे वाला अवसर बनाने के लिए शॉपिंग साइट्स भारी डिस्काउंट ऑफर करती हैं. पहले ये दिन केवल अमेरिका में ही मनाया जाता था लेकिन बीते कुछ सालों में दूसरे देशों में भी इसका क्रेज बढ़ा है. और, ई कॉमर्स वेबसाइट इस क्रेज का पूरा पूरा फायदा उठा रही हैं. जिसकी वजह से ये दिन बाकी देशों में भी मनाया जाने लगा है.

ब्लैक फ्राइडे से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

बात करें ब्लैक फ्राइडे से जुड़े कुछ और रोचक तथ्यों की. तो, ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि ये दिन थैंक्स गिविंग डे के बाद आने वाले शुक्रवार को मनाया जाता है.

इस दिन की शुरुआत का इतिहास काफी पुराना है. बताया जाता है कि साल 1960 से 1970 के बीच ब्लैक फ्राइडे मनाने का सिलसिला शुरू हो गया था.

इस दिन को फिलाडेल्फिया की पुलिस ने ब्लैक फ्राइडे नाम दिया था.

इस दिन के साथ अमेरिका और कुछ अन्य देशों में क्रिसमस की शॉपिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है.

 क्यों पड़ा नाम ब्लैक फ्राइडे?

ब्लैक फ्राइडे नाम सुनकर लगता है कि ये कोई बुरा या मनहूस दिन होगा. लेकिन इस दिन ऑफर्स और भारी डिस्काउंट को देखकर ऐसा लगता नहीं है. लेकिन जब ये नाम रखा गया था. तब वाकई इसे ब्लैक दिवस मानकर ही इसका नामकरण हुआ था. असल में इस दिन के साथ क्रिसमस का जश्न शुरू हो जाता है और लोग जमकर खरीदारी करते हैं औऱ जश्न मनाते हैं. पूरे देश में फेस्टिवल का माहौल होता है. लेकिन लोगों की भीड़ को संभालने के लिए और शहर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को जिम्मेदार और मुस्तैद रहना पड़ता है. जिसे देखते हुए साठ से सत्तर के दशक के बीच फिलाडेल्फिया पुलिस ने इसे ब्लैक फ्राइडे कहना शुरू कर दिया. असल में इस दिन सब अपने परिवार के साथ होते थे और उन्हें परिवार को छोड़ कर क्रिसमस की व्यवस्था में जुटना पड़ता था. इसलिए उन्होंने इसे ब्लैक फ्राइडे कहना शुरू कर दिया.

नाम बदलने की कोशिश

इसे निगेटिव मानकर कई बार ब्लैक फ्राइडे को बिग फ्राइडे का नाम देने की कोशिश भी की गई. लेकिन ब्लैक फ्राइडे नाम इतना प्रचलन में आ गया कि अब दुनिया भर में इसे ब्लैक फ्राइडे ही कहा जाता है. और, पुराने इतिहास को कायम रखने के लिए इस दिन अमेरिका के बाजारों में खूब ऑफर्स और डिस्काउंट देखने को मिलते हैं. जिसे फॉलो करते हुए कई अन्य देशों में ऑन लाइन शॉपिंग कराने वाली वेबसाइट्स इसे ब्लैक फ्राइडे सेल के नाम से प्रचलित करने लगी हैं और भारी डिस्काउंट पर शॉपिंग कराने लगी हैं.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Switchboard Cleaning Tip: घर में लगे बिजली के बोर्ड को बगैर पानी ऐसे चमकाएं, दिवाली पर अलग दिखेगा घर
घर में लगे बिजली के बोर्ड को बगैर पानी ऐसे चमकाएं, दिवाली पर अलग दिखेगा घर
Alcohol Liver Damage: शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
शराब पीने से कितने साल बाद खराब हो जाता है लिवर?
How To Store Pomegranate: अनार खोलने के बाद दाने जल्दी सूख जाते हैं? कई दिनों तक ताजा रखने
अनार खोलने के बाद दाने जल्दी सूख जाते हैं? कई दिनों तक ताजा रखने
Clothes Ironing Tips: इस्त्री करने के बाद भी कपड़ों पर आ जाती हैं सलवटें? अपनाएं ये हैक्स
इस्त्री करने के बाद भी कपड़ों पर आ जाती हैं सलवटें? अपनाएं ये हैक्स

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget