एक्सप्लोरर

ये है कान साफ करने का सबसे सही तरीका, 99% लोग करते हैं गलती

Ear Cleaning Mistakes: कान साफ करने का सही तरीका क्या है? जानिए क्यों 99% लोग कर रहे हैं गलती और कैसे बचा सकते हैं नुकसान से.

Ear Cleaning Mistakes: हर सुबह हम नहाते हैं, बालों में कंघी करते हैं, चेहरे पर क्रीम लगाते हैं. लेकिन एक चीज है जिसे हम या तो भूल जाते हैं या फिर गलत तरीके से करते हैं. वो है कान को साफ करना, कॉटन बड्स घुसेड़ देना, पिन या माचिस की तीली से खुजली मिटाना, आपको लगता है इससे कान साफ हो रहे हैं? नहीं! बल्कि आप धीरे-धीरे अपने कानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. सच तो ये है कि 99% लोग कान साफ करने के नाम पर वही कर रहे हैं जो नहीं करना चाहिए. इसलिए आज हम इस पर विस्तार से सोचने की कोशिश करेंगे कि, आखिर कान साफ करने का सही तरीका क्या है. 

क्यों जरूरी है सही तरीका अपनाना?

कान शरीर का बेहद नाज़ुक हिस्सा है. इसमें मौजूद ईयर वैक्स यानी मैल एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है. यह धूल, गंदगी और बैक्टीरिया को अंदर जाने से रोकता है. लेकिन जब हम इसे बार-बार और गलत तरीके से निकालते हैं, तो कान में जलन, संक्रमण या यहां तक कि  सुनने की कमी हो सकती है. 

ये भी पढ़े- क्या होता है डाउन सिंड्रोम, जानिए लक्षण और पूरी तरह इसे ठीक क्यों नहीं किया जा सकता?

आम गलतियां जो लगभग सभी करते हैं

कॉटन बड्स का इस्तेमाल

लोग सोचते हैं ये सुरक्षित है, लेकिन ये वैक्स को और अंदर धकेल देता है. इससे कान बंद हो सकते हैं और संक्रमण हो सकता है.

नुकीली चीज इस्तेमाल करना 

इससे ईयरड्रम फट सकता है या अंदरूनी हिस्सों में चोट लग सकती है. 

अक्सर सफाई करना

बार-बार कान साफ करना जरूरी नहीं। शरीर खुद वैक्स को धीरे-धीरे बाहर निकालता है. 

कान साफ करने का सही तरीका

गुनगुना पानी और साफ कपड़ा

नहाते समय बाहरी हिस्से को हल्के से गीले कपड़े से साफ करें। अंदर तक कुछ भी न डालें. 

तेल का इस्तेमाल

नारियल या ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें सप्ताह में एक बार डालने से वैक्स मुलायम हो जाती है और बाहर निकल जाती है. 

ईएनटी स्पेशलिस्ट से सफाई करवाना

अगर कान में भारीपन लगे, सुनाई कम दे या खुजली हो, तो खुद इलाज न करें, डॉक्टर से मिलें. 

ध्यान रखने वाली बातें

बच्चों के कान बहुत संवेदनशील होते हैं. उनके कान में कुछ भी डालने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. 

कान में अगर पानी भर जाए तो सिर झुका कर धीरे से बाहर निकालें, कान में हवा फूंकने या तीली डालने की गलती न करें. 

हर बार खुजली होने का मतलब ये नहीं कि कान गंदा है. ये एलर्जी या ड्रायनेस भी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: कैसे होता है डीएनए टेस्ट, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बुरी तरह जले हुए शवों की कौन-सी चीज करेगी मदद?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sink Trap Leak: किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Kopi Luwak: इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक! एक कप की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक! एक कप की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Hotel Style Egg Curry: उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, घर पर ऐसे बनाएं बिल्कुल होटल जैसी परफेक्ट अंडा करी
उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, घर पर ऐसे बनाएं बिल्कुल होटल जैसी परफेक्ट अंडा करी

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget