एक्सप्लोरर

महंगे मल्टीविटामिन सप्लीमेंट छोड़िए, इन बीजों से मिलेंगे यह फायदे और जीरो साइड इफेक्ट

लोग विटामिन और मिनरल्स की कमी पूरी करने के लिए मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं. बाजार में मिलने वाले ये सप्लीमेंट्स न सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि कई बार इनके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं.

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है. लेकिन काम का बोझ, अनहेल्दी डाइट और तनाव की वजह से सेहत पर असर पड़ता है, जिसके कारण लोग विटामिन और मिनरल्स की कमी पूरी करने के लिए मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं. बाजार में मिलने वाले ये सप्लीमेंट्स न सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि कई बार इनके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुदरत ने हमें कुछ ऐसे नेचुरल सुपरफूड्स दिए हैं, जो बिना किसी नुकसान के शरीर को वही फायदा पहुंचा सकते हैं जो महंगे सप्लीमेंट्स से मिलने का दावा किया जाता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हलीम सीड्स , जिसे Garden Cress Seeds भी कहा जाता है एक ऐसा ही नैचुरल फूड है.  ये छोटे-छोटे लाल रंग के बीज देखने में तो नॉर्मल लगते हैं, लेकिन इसके अंदर पोषण का खजाना छुपा है. तो चलिए जानते हैं कि इन इन बीजों से कितने फायदे मिलते हैं. 

इन इन बीजों से कितने फायदे मिलते हैं
रोजाना हलीम सीड्स खाने से शरीर को कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं. इसका फायदा सिर्फ शरीर को ताकत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि ये कई हेल्थ प्रॉब्लम्स को जड़ से ठीक करने की ताकत भी रखते हैं. 

1. पाचन को बनाएं दुरुस्त - हलीम बीज फाइबर से भरपूर होते हैं.अगर आपको कब्ज या गैस की समस्या रहती है, तो ये बीज पाचन क्रिया को सुधारने में बहुत मददगार साबित होते हैं. 

2.  रोगों से लड़ने की ताकत - इन बीजों में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं. इससे आप वायरल इंफेक्शन, सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचे रहते हैं. 

3. हड्डियों को दें मजबूती - हलीम सीड्स में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है. साथ ही, इनमें मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. 

4. स्किन और बालों के लिए वरदान - इन बीजों में विटामिन A और E पाया जाता है, जो स्किन और बालों के सेल्स की मरम्मत करता है. यह सन डैमेज से भी स्किन को बचाता है और बालों को मजबूत बनाता है. 

5.  वजन घटाने में मददगार - अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ये बीज आपकी मदद कर सकते हैं. इसमें फाइबर भरपूर होता है जो भूख को कंट्रोल करता है और ओवरईटिंग से बचाता है. 

6. हार्ट को रखें हेल्दी - हलीम सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो हार्ट की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं. यह हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है. 

कैसे करें हलीम सीड्स को डाइट में शामिल 
हलीम सीड्स से एक हेल्दी और टेस्टी टॉनिक बना सकते हैं, जिसे रोजाना पीने से शरीर को जबरदस्त फायदा मिलेगा. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबालें, जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसमें भीगे हुए हलीम बीज, ड्राई फ्रूट्स, इलायची और केसर डालें. अब मीडियम आंच पर कुछ मिनट पकाएं और लास्ट में टेस्ट के अनुसार मिश्री या शुगर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसे आप गर्म या ठंडा दोनों तरीकों से पी सकते हैं. 
 
यह भी पढ़ें न वजन बढ़ने की टेंशन न ब्लड प्रेशर की फिक्र, जमकर खाओ आलू; स्टडी में किया गया दावा
 

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget