एक्सप्लोरर

Immunity Booster Drink: सबसे आसान इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक, आंवला और सहजन की पत्तियों से करें तैयार

Amla Moringa Benefits: आंवला और सहजन से बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक. वजन घटाने, रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और आंखों को हेल्दी बनाने में मिलेगी मदद.

How To Boost Immunity: कोरोना के बाद से लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए न जाने क्या क्या कर रहे हैं. काढ़ा और कई तरह के आयुर्वेदिक ड्रिंक्स लोग पीने लगे हैं. आज हम आपको सहजन जिसे मोरिंगा कहते हैं और आंवला से तैयार इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक बनाना बता रहे हैं. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. रोज आंवला खाने से बाल, त्वचा और आंखें स्वस्थ रहती हैं. आंवला खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और पेट की समस्याएं दूर रहती हैं.

आप इसमें सहजन मिलाकर पीते हैं तो इसके फायदे डबल हो जाते हैं. सहजन को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं. आइये जानते हैं इसके फायदे और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ड्रिंक को कैसे तैयार करते हैं. 

ऐसे बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक

इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आप एक आंवला लें. इसमें 7-8 मोरिंगा की पत्तियां या फिर 1 स्पून मोरिंगा पाउडर मिक्स कर लें. इसमें एक गिलास पानी मिक्स करें और इसे रोज सुबह खाली पेट पी लें. 

आंवला और सहजन के फायदे 

1- इम्यूनिटी बढ़ाए- आंवला और सहजन इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. ये विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर तत्व हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इस ड्रिंक को रोजाना पीने से शरीर किसी भी बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम रहता है.

2- आंखों की रोशनी बढ़ाए- आंवला और मोरिंगो आंखों के लिए बहुत अच्छे होते हैं. इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है. आंवला में कैरोटीन पाया जाता है जो रोशनी बढ़ाने में मदद करता है. मोरिंगा के सेवन से आंखों का धुंधलापन भी दूर होता है. कैटरेक्ट, आंखों में जलन या पानी आने की समस्या इससे दूर होती है. 

3- कब्ज से राहत- आंवला और सहजन के सेवन से कब्ज और पाइल्स की समस्या भी दूर हो जाती है. इसमें फाइबर और विटामिन बी होता है जो खाने को पचाने में मदद करता है. कब्ज के मरीज को ये दोनों चीजें जरूर खानी चाहिए. 

4- खून बढ़ाए- आंवला और सहजन खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर में खून की कमी दूर होती है. आंवला से रेड ब्लड सेल्स बढ़ती हैं और खून साफ होता है. मोरिंगा फोलिक एसिड, विटामिन बी12, विटामिन सी से भरपूर है. 

5- वजन घटाए- आंवला और सहजन दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार हैं. इसमें भरपूर विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. सहजन तेजी से कैलोरी बर्न करता है. ये दोनों चीजें मिलकर फैट ब्रेकडाउन में मदद करती हैं. इस ड्रिंक को पीने से बैली फैट कम होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें- 

Hand Foot Mouth Disease: नोएडा में बच्चों में बढ़े हैंड फुट एंड माउथ यानि HFMD के मामले, ये हैं लक्षण

चिकनगुनिया ठीक होने के 5 दिन बाद तक ऐक्टिव रहता है वायरस, बीमारी से स्वस्थ हुआ व्यक्ति भी फैला सकता है संक्रमण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
Methi Pakoda Kadhi: घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
घर में बनाएं मैथी पकोड़े की कढ़ी, फिर ऐसे लगाएं पंजाबी तड़का
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
Israel Tourist Spots: इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल
इजरायल में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट, आज ही कर लें लिस्ट में शामिल

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget