एक्सप्लोरर

क्या चेहरे पर लगाना चाहिए बादाम का तेल? जानिए गर्मियों में ऑइल लगाने का सही तरीका

Almond Oil in Summer: गर्मियों में बादाम का तेल चेहरे पर लगाना फायदेमंद रहेगा या नहीं, इसे लगाने का सही तरीका क्या और किस वक्त लगना चाहिए?

Almond Oil in Summer: गर्मियों की चिलचिलाती धूप, धूल-मिट्टी और पसीना चेहरे की सारी नमी और चमक चुरा लेते हैं. ऐसे में बहुत से लोग स्किन की केयर के लिए नेचुरल चीजों की तरफ रुख करते हैं और बादाम का तेल एक ऐसी ही चीज है, जिसे स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, गर्मियों में चेहरे पर तेल लगाना सही है या नहीं? कहीं ये चेहरे पर चिपचिपाहट, पिंपल या सनबर्न की वजह तो नहीं बन जाएगा? आइए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में बादाम का तेल चेहरे पर लगाना कितना फायदेमंद होगा या नहीं? 

स्किन को करता है डीप मॉइस्चराइज

बादाम का तेल स्किन की गहराई तक जाकर उसे हाइड्रेट करता है. गर्मियों में जब स्किन डीहाइड्रेट हो जाती है, तब ये तेल उसे नमी देकर सॉफ्ट और स्मूद बनाए रखता है.

डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन्स को करता है कम

इसमें मौजूद विटामिन E आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है. रात को सोने से पहले हल्के हाथों से मसाज करना कारगर हो सकता है.

ये भी पढ़े- महिलाओं को कम उम्र में भी हो सकता है मेनोपॉज, ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान

सन डैमेज से बचाता है

बादाम के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करते हैं. हालांकि, इसे सनस्क्रीन के साथ मिलाकर लगाना बेहतर होगा.

एक्ने-प्रोन स्किन के लिए सुरक्षित है

बहुत से लोगों को लगता है कि ऑयली स्किन पर तेल लगाना ठीक नहीं, लेकिन बादाम का तेल नॉन-कॉमेडोजेनिक होता है, यानी ये पोर्स को ब्लॉक नहीं करता और पिंपल्स को बढ़ावा नहीं देता.

गर्मियों में कैसे करें बादाम तेल का इस्तेमाल

गर्मी के मौसम में बादाम का तेल दिन में लगाने की बजाय रात को सोने से पहले लगाएं. इससे तेल स्किन में अच्छे से अब्ज़ॉर्ब हो जाता है और चिपचिपाहट भी महसूस नहीं होती. 

चेहरे पर ज्यादा तेल लगाने से स्किन पर चिपचिपापन और धूल जम सकती है. इसलिए सिर्फ 2-3 बूंदें ही काफी हैं. 

बादाम के तेल को मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जेल या शहद के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्किन को पोषण भी मिलेगा और फ्रेशनेस भी मिलेगी. 

गर्मियों में बादाम का तेल चेहरे पर लगाना पूरी तरह से सुरक्षित है. बस सही मात्रा और सही समय पर इसका इस्तेमाल करना जरूरी है. यह आपकी स्किन को अंदर से पोषण देगा और गर्मी में भी चमकदार बनाएगा. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget