एक्सप्लोरर

महिलाओं को कम उम्र में भी हो सकता है मेनोपॉज, ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान

Signs of Premature Menopause: कम उम्र में मेनोपॉज के लक्षण और कारण जितना जल्दी जान लेंगे उतना बेहतर होगा. क्योंकि इसके लिए सही इलाज बहुत जरूरी है. अगर आपको ये लक्षण दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज न करें.

Signs of Premature Menopause: ऑफिस का तनाव और फिर घर के काम की वजह से आजकर महिलाओं पर डबर मार पड़ने लगी है. इसलिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी ज्यादा होने लगी है. वो भी कम उम्र की महिलाओं को कई तरह की दिक्कतें देखने को मिल रही है. उसमें से एक गंभीर समस्या है मेनोपॉज, ज्यादातर ये 45 से 55 वर्ष की उम्र के बीच होता है, लेकिन अब कुछ महिलाएं 30 से 40 की उम्र में भी इस अवस्था से गुजर रही हैं.

बता दें, यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी महिलाओं पर गहरा असर डालता है. अगर आप या आपके आसपास कोई महिला ऐसे लक्षण महसूस कर रही हो, तो इसे हल्के में न लें. जल्दी पहचान कर उचित इलाज और देखभाल से कई जटिलताओं को टाला जा सकता है. 

ये भी पढ़े- रात में भिगोकर खाएं ये सफेद चीज, लोहे जैसा ताकतवर रहेगा आपका शरीर

कम उम्र में मेनोपॉज क्यों होता है?

जैविक कारण: परिवार में अगर पहले से महिलाओं को जल्दी मेनोपॉज हुआ हो, तो काफी दिक्कत हो सकती है. 

स्वास्थ्य समस्याएं: थायरॉइड की बीमारी, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर हो जाना. 

जीवनशैली: तनाव, गलत खान-पान, अत्यधिक धूम्रपान या शराब पीना. 

सर्जरी या चिकित्सा कारण: अंडाशय या गर्भाशय की सर्जरी, कीमोथेरेपी करवा लेना. 

कम उम्र में मेनोपॉज के लक्षण

मासिक धर्म का अनियमित होना या अचानक बंद हो जाना. 

गरमाहट आना और पसीना आना. 

अनिद्रा या नींद की कमी हो जाना. 

मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन होना. 

शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होना. 

त्वचा का सूखापन और बालों का झड़ना. 

यौन इच्छा में कमी और दर्दनाक संभोग होना. 

महिलाएं अपनी देखभाल कैसे करें? 

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव कम करना होगा. 

डॉक्टरी सलाह लें: हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) की जरूरत पड़ सकती है, अगर पड़े तो करवा लीजिए. 

नियमित जांच: हार्मोन स्तर की जांच और हड्डियों की मजबूती पर ध्यान दें. 

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान: ध्यान, योग और रिलैक्सेशन तकनीकें अपनाना जरूरी है. 

कम उम्र में मेनोपॉज होना गंभीर संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है.  इसलिए अपने शरीर के बदलावों को समझें और समय पर सही कदम उठाएं. स्वस्थ जीवनशैली और डॉक्टर की सलाह से आप इस बदलाव को सहजता से संभाल सकती हैं और खुशहाल जीवन जी सकती हैं। यानी महिलाओं को 30 की उम्र से अपना खास ख्याल रखना होगा, बाकी लोगों की चिंता करने की जगह खुद की चिंता ज्यादा करनी होगी. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget