एक्सप्लोरर

Ladyfinger Face Pack: खाने के लिए ही नहीं चेहरे के लिए भी फायदेमंद है भिंडी, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Ladyfinger Face Pack: चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और दाग धब्बे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में आप भिंडी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

हर कोई बेदाग और खूबसूरत त्वचा पाना चाहता है. लेकिन चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और दाग धब्बे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में कुछ लोग मेडिकल ट्रीटमेंट का भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा दवाइयों का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

अगर आप भी चेहरे के इन पिंपल्स और दाग धब्बों से परेशान है, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको भिंडी के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे. इसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को चमकदार और बेदाग बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें.

भिंडी का इस्तेमाल

भिंडी का चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए आप इसका फेस पैक बना सकते हैं. फेस पैक बनाने के लिए आपको 10 से 12 भिंडी को धोकर सुखाना होगा, फिर उसे मिक्सर में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना ले. अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाएं, फिर छोड़ दें, जब यह थोड़ा सुख जाए, तब इसे पानी से धो ले.

भिंडी का जूस

आप घर पर भिंडी का जूस भी बना सकते हैं. इसके लिए आपको 10 भिंडी को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लेना है, फिर मिक्सर में पीसकर उसका जूस निकालना है. इसमें थोड़ा पानी मिला दे, जिससे यह पतला हो जाए, फिर इसे स्प्रे बोतल में भरकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. 

भिंडी का तेल

भिंडी का तेल बनाने के लिए आपको 10 से 12 भिंडी को धोकर सुखना होगा, फिर इसको छोटे टुकड़े में काटकर तेल में सुनहरा होने दें. ठंडा होने पर इसे छान ले और इसमें थोड़ा नारियल तेल मिला दे. 

भिंडी का फेस पैक

इसके अलावा आप 7 से 8 भिंडी ले, उसे धोकर साफ करें, फिर इसे मिक्सर में पीसकर इसमें दही और जैतून का तेल मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बना ले. आप चाहे तो इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं. अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं, थोड़ी देर बाद इसे धो लें. 

भिंडी को चेहरे पर लगाने के फायदे

भिंडी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें विटामिन ए, सी और के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. अगर आप भिंडी के फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे मुंहासे और दाग धब्बे कम होंगे साथ ही त्वचा हाइड्रेट रहेगी.

पैच टेस्ट जरूर करें

इसके अलावा भिंडी का चेहरे पर इस्तेमाल करने से झुर्रियां और लाइन कम होती है और त्वचा मुलायम बनती है. भिंडी का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है. एलर्जी होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें. ध्यान रहे बासी भिंडी का इस्तेमाल करने से बचे और ताजी भिंडी का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: जवां त्वचा पाने के लिए रोजाना इस फल का करें सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
Independence Day Outfits: ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
ऑफिस से कॉलेज तक, 15 अगस्त के 10 एलिगेंट ब्यूटी लुक्स
Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget