एक्सप्लोरर

Eyelashes: झड़ती पलकों की वजह से आपका लुक हो सकता है खराब, इन तरीकों से दूर करें परेशानी

Eyelashes Tips : अगर पलकें झड़ने लगें तो यही खूबसूरती खराब भी लग सकती है. अगर आपके पास भी इस तरह की समस्या है और उससे छुटकारा नहीं मिल रहा है तो आपको ये टिप्स आजमाने चाहिए...

Home Remedies For Eyelashes : खूबसूरत आंखें आपकी ब्यूटी पर चार-चांद लगाती हैं. आंखों में आंखें डालकर बात करना कॉन्फिडेंस की निशानी मानी जाती है. पलकें खूबसूरत हैं तो आंखों की चमक अलग ही होती है. लेकिन अगर वहीं पलकें (Eyelashes) झड़ने लगें तो सुंदरता अजीब सी हो जाती है. झड़ती पलकें कभी-कभी पूरे लुक को बिगाड़ देती है. कई लोग आजकल इन समस्याओं से परेशान हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू टिप्स (Home Remedies) अपनाकर पलकों को झड़ने से बचा सकती हैं. इन उपायों से आप खूबसूरत पलकों को झड़ने से बचा सकती हैं...
 
पलकों के बारें में
हमारी पलकें तीन हिस्सों में बंटी होती हैं. पलकें, जड़, और बल्ब...बल्ब जो कि सबसे नीचे का हिस्सा होता है, यही अंदर से हमारी ब्लड वेसल्स (Blood Vessels) से जुड़ा होता है. इसका कुल जीवन चक्र करीब 4-11 महीनों तक का होता है. स्वस्थ पलकें हमेशा घनी, लम्बी, चमकीली, और थोड़ी सी मुड़ी हुई सी होती हैं. पतली, कमजोर और छोटी-रूखी पलकें किसी समस्या की तरफ इशारा करती हैं.
 
क्या है समस्या और इसका कारण
पलकों का झड़ना एक कुछ लोगों के लिए आम दिक्कत भी हो सकती है. कई बार आँखों को जोर से खुजाने या रगड़ लेने से भी हमारी पलकें टूटकर बाहर आ जाती हैं. कई बार ग्रोथ ठीक से न हो पाने की वजह से तो कई बार ड्राई हो जाने की वजह से ये झड़ने लगती हैं. अगर पलकें लम्बे समय तक और ज्यादा मात्रा में झड़ें तो उसके लिए कई वजहें हो सकती हैं, जिनमें से कुछ नीचे दी गई हैं.
 
गलत मेकअप की वजह से
आंखों की स्किन पर किसी केमिकल का इस्तेमाल करने की वजह से
तनाव या टेंशन की वजह से
पोषण की कमी की वजह से
किसी दवाई की वजह से
एलर्जी की वजह से
नकली पलकों का इस्तेमाल करने की वजह से
आंखों को बार-बार खुजलाने या रगड़ने की वजह से
किसी प्रकार बीमारी जैसे एलोपेशिया, थाइरॉइड संबंधी अनियमितता या एक्जिमा वगैरह की वजह से
 
इस तरह खूबसूरत बनाएं पलकें
1. अपनी उंगलियों पर हल्का सा जैतून का तेल लगाएं. ध्यान रखें कि तेल आंख के अंदर न जा पाए केवल पलकों पर ही रहे. अब एकदम हल्के हाथों से मालिश करते हुए, पलकों पर तेल को अंदर से बाहर की ओर लगाएं. रात को इस तरह से तेल लगाकर सोएं और सुबह उठकर अपना मुंह धो लें.
2. ज़्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम न करें
3. पलकों और आंखों की एक्सरसाइज करें
4. भरपूर मात्रा में नींद लें
5. आईलैश सीरम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget