एक्सप्लोरर

अब मेकअप से डार्क सर्कल छुपाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, बस आज़माएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिन में हो जाएगी काले घेरों की छुट्टी

डार्क सर्कल से अगर आपके आंखों की खूबसूरती खराब हो रही है तो घरेलू उपाय अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं. नींद कम लेने से यह समस्या ज्यादा बढ़ सकती है, इसलिए रात में पूरी नींद सोने की कोशिश करें.

Dark Circle Removal Tips : आंखों के नीचे काले घेरे खूबसूरती पर दाग से होते हैं. ये अचानक से कभी भी अपना घेरा बना लेते हैं चेहरे की रंगत बिगाड़ देते हैं. रात में अच्छी तरह नींद न पूरी होने पर अक्सर आंखों के नीचे डार्क सर्कल बन जाते हैं. महिलाएं तो मेकअप और कंसीलर की मदद से इन सर्कल को छिपा लेती हैं लेकिन पुरुष के लिए ऐसा करना संभव नहीं होता है. स्किन सेंसटिव है तो मेकअप से साइड इफेक्ट्स ही हो सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहें हैं 3 ऐसे रामबाण घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आंखों के आसपास काले घेरे (Dark Circle Removal Tips) की छुट्टी हो सकती है. आइए जानते हैं...
 
कोल्ड टी बैग्स
डार्क सर्कल से छुटकारा पाना है तो कोल्ड टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग का यूज कर सकते हैं. माना जाता है कि चाय में मौजूद कैफीन ब्लड वेसेल्स को फैलाने का काम करती है. इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और डार्क सर्कल की समस्या कम हो सकती है. इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले टी बैग को पानी में डुबोकर रखें और फिर फ्रिज में डालकर ठंडा करें. इसके बाद इसे दोनों आंखों पर रोजाना लगाएं. 
 
कद्दूकस आलू या खीरा
आलू या खीरा आंखों के आसपास के डार्क सर्कल और सूजन को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं. दोनों में ही विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं. इससे ये काले घेरे का नामोनिशान मिटा सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आंखों के आसपास सूजन है तो उसे भी कम कर सकते हैं. आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने के लिए कद्दूकस आलू या खीरे की स्लाइस हर दिन आंखों पर लगाएं. करीब 10 मिनट बाद नॉर्मल पानी से आंखों को धो लें.
 
ठंडा दूध
गर्म दूध सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है, ठंडा दूध उतना ही आंखों के डार्क सर्कल हटाने में काम आता है. ठंडा दूध आंखों के लिए एक तरह का नेचुरल क्लींजर है, जिससे आंखों के आसपास की सेंसेटिव स्किन को आराम मिल सकता है. ठंडे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जिससे सूजन कम होती है और स्किन गोरा बन सकती है. दूध में मौजूद पोटेशियम से त्वचा सॉफ्ट होती है. ठंडे दूध में रुई डुबोकर आंखों या इसके आसपास कुछ देर के लिए लगाएं. हफ्ते में दो-तीन बार ऐसा करें. डार्क सर्कल कम हो जाएगा.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget