एक्सप्लोरर

पेट में सूजन की समस्या पैदा कर सकती हैं ये 5 चीजें, सोच-समझकर करें इनका सेवन

अगर आप पेट में सूजन की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट पर बहुत ध्यान दें. आपको खाने में इन 5 चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इनके सेवन से पेट में सूजन की समस्या और बढ़ सकती है.

ऐसा अक्सर होता है कि बैठे-बैठे या काम करते हुए बीच में भूख लग जाती है. ऐसे में कुछ खाने का मन करने लगता है. कुछ लोग चटपटा खाना पसंद करते हैं तो चिप्स या नमकीन खा लेते हैं. कई बार स्नैक्स में लोग बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेते हैं. कई ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो जाती हैं. कुछ चीजें ऐसी हैं जो आपके पेट में सूजन की समस्या पैदा कर सकती हैं. इन चीजों का सेवन सूजन को और बढ़ा देता है. आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो सूजन की समस्या को बढ़ा सकते हैं. इनके सेवन से पेट में सूजन होने का संभावना बढ़ जाती है. आपको इन 5 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. 

1- मार्केट का फ्लेवर्ड दही- कुछ लोगों को मार्केट में मिलने वाला जमा हुआ दही बेहद पसंद होता है. मार्केट में मिलने वाला फ्लेवर्ड दही स्वाद में अच्छा और ठंडा होता है तो ये बच्चों को भी पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस दही में कई ऐसे तत्त्व शामिल होते हैं जो पेट में सूजन की परेशानी पैदा कर देते हैं. इसमें चीनी का मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो शरीर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक साबित होती है. आपको इस तरह के दही का सेवन नहीं करना चाहिए. खासतौर से डाइबिटीज के मरीज को इस बात का बहुत ध्यान रखना चाहिए. 

2- आलू के चिप्स- छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक, आलू के चिप्स सभी को बेहद पसंद आते हैं. ज्यादातर लोग शाम के समय कुछ हल्का खाना पसंद करते हैं और सबसे पहले मन में आलू के चिप्स ही आते हैं क्योंकि आलू के चिप्स चटपटे, हल्के और काफी आसानी से मिलने वाली चीज है. ऐसे में लोग अक्सर भूल जाते है कि आलू के चिप्स प्रोसेस्ड होते है इसमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है. ये शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं. ज्यादा चिप्स खाने से पेट दर्द, अपच, जुलाब की समस्या हो सकती है और पेट में सूजन पैदा हो सकती है.

3- पॉपकॉर्न- पॉपकॉर्न को लोग स्नैक्स में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. लोग सोचते है कि सेहत के लिए पॉपकॉर्न बहुत अच्छे होते हैं. ऐसा इसलिए सोचते है क्योंकि ये मक्के से बना होता है, लेकिन आपको बता दें कि पॉपकॉर्न को पैक करने के दौरान कई तत्व इसमें डाले जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होते है, इसलिए पॉपकॉर्न का सेवन जितना हो सके उतना कम करें.

4- प्रोटीन बार- बहुत से ऐसे लोग हैं जो प्रोटीन बार का सेवन यह सोचकर करते हैं कि ये शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है. इतना ही नहीं, बल्कि प्रोटीन बार खाने से ज्यादा समय तक पेट भरा हुआ लगता है. वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोग भी इसका सेवन करते हैं. लेकिन प्रोटीन बार में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. दरअसल, प्रोटीन बार में काफी ज्यादा मात्रा में चीनी, काफी समय पुराने बादाम और प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होते है.

5- गौमांस- जो नॉनवेज खाते है और उसमें खासकर गौमांस का सेवन करते हैं तो ये काफी नुकसानदायक होता है. ऐसा माना जाता है कि गौमांस शरीर के लिए अच्छा होता क्योंकि उसमें प्रोटीन की मात्रा हाई होती है, लेकिन आपको बता दें कि गौमांस में पाया जाने वाला प्रोटीन शरीर में सूजन पैदा करता है, जो शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगता है. इतना ही नहीं, गौमांस का सेवन करने से सूजन के अलावा, अपच, पेट दर्द, एसिडिटी आदि की परेशानी बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: उल्टी, गैस और सिर दर्द की वजह हो सकती पेट की गर्मी, इन चीजों से पाएं तुरंत राहत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Cancer Drug kerala Case : दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
दवा के इंतजार में कोर्ट केस ही लड़ती रही कैंसर पेशेंट, 57 बार टली सुनवाई और हो गई मौत
Kitchen Spices Safety Tips :किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस
Swiggy पर FSSAI का बड़ा एक्शन, ग्राहकों की शिकायतों के बाद जारी किए 9 नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget