एक्सप्लोरर

आपकी थाली में नहीं है न्यूट्रिशन की पर्याप्त मात्रा, विटामिन बी12 और डी3 की कमी टॉप पर - सर्वे

आप ये सोच कर डाइट खाते हैं कि उससे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं. लेकिन ताजा रिसर्च के मुताबिक उससे मात्र 70 फीसद ही पोषण की प्राप्ति होती है. इस तरह 30 फीसद पोषण की कमी का अंतर उजागर हुआ है.

क्या आपकी डाइट आपके शरीर की पोषण जरूरत को पूरा करती है? हम अक्सर सोचते हैं कि सब्जियों, अनाजों और फलों से भरपूर डाइट हमारे पोषण की कमी को पूरा करने के लिए काफी है. लेकिन एक ताजा रिसर्च से खुलासा हुआ है कि भारतीय डाइट से 70 फीसद तक ही पोषक तत्व मिल सकते हैं.

30 पोषण से खाली है आपके भोजन की थाली

मंगलवार को जारी सर्वे के मुताबिक 10 में से 9 डॉक्टरों और न्यूट्रिशनिस्टों ने माना है कि औसत रोजाना भारतीय डाइट मात्र 70 फीसद ही पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करती है. नतीजे राष्ट्रीय स्तर पर किए गए 220 डॉक्टरों और न्यूट्रिशनिस्ट के सर्वे पर आधारित हैं. सर्वे से भारत के सभी जोन्स में शरीर के लिए 100 फीसद पोषण की जरूरतों को पूरा करने में चिंताजनक गैप का पता चलता है. करीब 90 फीसद डॉक्टरों और न्यूट्रिशनिस्ट ने कम से कम 30 फीसद औसत दैनिक डाइट में पोषण के अंतर पर सहमति जताई यहां तक कि ये मामला उन सूबों में भी देखा गया है जहां प्रमुखता से गैर वेजेटेरियन फूड्स का सेवन किया जाता है.

विटामिन बी12 और डी3 की कमी टॉप पर 

सर्वे से ये भी पता चला कि देश भर में औसत रोजाना की डाइट में विटामिन बी12 और डी3 की कमी टॉप पर है. उसके बाद जिंक, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और विटामिन सी की बारी आती है. 73 डॉक्टरों और न्यूट्रिशिनस्टों का कहना है कि रोजाना मल्टीविटामिन-मल्टीमिनरल सप्लीमेंट्स की डोज से कमी को पूरा किया जा सकती है. फिजिशियन डॉक्टर जेनम पी मेहता कहते हैं, "इस सर्वे से चौंकानेवाली सच्चाई सामने आई है: रोजाना की औसत डाइट हमेशा आपके शरीर की पोषण आवश्यकता को पूरा नहीं कर सकती. मल्टीविटामिन- मल्टीमिनरल सप्लीमेंट रोजाना शामिल करने से पोषण के बीच की खाई को पाटा जा सकता है और अधिक से अधिक ऊर्जा और इम्यूनिटी लेवल आपके शरीर को उपलब्ध कराया जा सकता है." सर्वे में बताया गया कि कोविड-19 ने लोगों के दिमाग पर सेहत की प्राथमिकता को उजागर कर दिया है. लेकिन, पोषक तत्वों की रोजाना जरूरतों की पूर्ति को बेहद आवश्यक के तौर पर देखा जाना चाहिए, न कि सिर्फ एक अतिरिक्त फायदे के तौर पर.

रिसर्च में बड़ा खुलासा, प्रेगनेंट महिलाओं को कोविड वैक्सीन से नहीं बढ़ता है मिसकैरेज का जोखिम

Lockdown Impact: कोरोना ने कैसे लगाई वयस्कों में ऑनलाइन रहने की लत, सर्वे से हुआ खुलासा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
मेमोरी बढ़ाने के ये हैं घरेलू उपाय, एक बार रटा जिंदगीभर नहीं भूलेंगे
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

Embed widget