एक्सप्लोरर

वायु प्रदूषण से बचने के लिए करते रहें ये योग, दूर होंगी सांस से जुड़ी कई दिक्कतें

प्रदूषित वायु में नाइट्रोजन, सल्फर और अन्य हानिकारक गैसें होती हैं जो हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं. लेकिन कुछ योगासन इससे बचाव में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं....

Yoga For Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ता वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. खासकर दिवाली के आस-पास यहां की हवा अधिक प्रदूषित हो जाती है. जहरीली हवा में सांस लेना कठिन हो जाता है और लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गले में खराश, खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी आम बात हो गई है. प्रदूषण से बचने के लिए लोग घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं, हालांकि वे महंगे होने के कारण सभी के लिए संभव नहीं हैं. ऐसे में योग और प्राणायाम वायु प्रदूषण से बचाव का एक अच्छा और सस्ता विकल्प है. योग से शरीर की नाड़ियां शुद्ध होती हैं और विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं. योगासन और प्राणायाम करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है जिससे प्रदूषण के प्रति प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. वायु प्रदूषण से बचने के लिए जानें कौन सा योग और प्राणायाम करें....

कपालभाति प्राणायाम
कपालभाति प्राणायाम वायु प्रदूषण से बचाव के लिए बहुत ही फायदेमंद है. इस प्राणायाम में गहरी सांस लेने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और शरीर को बेहतर तरीके से ऑक्सीजन लेने में मदद मिलती है. यह फेफड़ों को मजबूत बनाता है और फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार करता है. इस प्राणायाम को नियमित रूप से करने से वायु प्रदूषण के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सांस संबंधी समस्याएं कम होती हैं. 

भस्त्रिका प्राणायाम
भस्त्रिका प्राणायाम से फेफड़ों में खून का संचार बढ़ता है जिससे फेफड़े मजबूत होते हैं. इस प्राणायाम को रोजाना करने से हमारे फेफड़ों की क्षमता बढ़ जाती है औऱ वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. यह सांस की गति और गहराई को भी बढ़ाता है जिससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है. 

भुजंगासन
इस आसन में शरीर को सर्प की तरह लेटा जाता है, इसलिए इसे भुजंगासन कहा जाता है. भुजंगासन करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और गहरी सांस लेने में मदद मिलती है. इस आसन से फेफड़ों पर दबाव डालकर उन्हें मजबूत बनाया जाता है. किसी भी योगासन या प्राणायाम को सही तरीके से करना बहुत जरूरी है. अगर हम गलत तरीके से करेंगे तो उसका फायदा हमारे शरीर को नहीं मिल पाएगा. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक है प्रदूषण, अजन्मे बच्चे को पहुंचा रहा है नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weight Loss Tips: बिना पोर्शन कंट्रोल घटाया 15 किलो वजन, PMOS से जूझ रही इन्फ्लुएंसर ने बताया राज
बिना पोर्शन कंट्रोल घटाया 15 किलो वजन, PMOS से जूझ रही इन्फ्लुएंसर ने बताया राज
Milk Cake Recipe: हलवाई की दुकान जैसा मिल्क केक खाना है? घर पर ऐसे करें तैयार
हलवाई की दुकान जैसा मिल्क केक खाना है? घर पर ऐसे करें तैयार
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget