एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: एब्स बनानी हैं, तो घर में रोज करें ये 3 एक्सरसाइज

Abs Exercise: पेट के मोटापे से परेशान हैं तो इन एक्सरसाइज से घर पर घटाएं बेली फैट. इन 3 एक्सरसाइज को करने से कुछ ही महीनों में आपकी एब्स बन जाएंगी और पेट एकदम फ्लैट हो जाएगा

Exercise To Reduce Belly Fat: आजकल मोटापा एक सबसे बड़ी बीमारी बनता जा रहा है. मोटापे का सबसे ज्यादा असर पेट पर दिखता है. आदमी हो या औरत हर किसी का पेट सबसे पहले निकलता है. पेट पर सबसे जल्दी चर्बी चढ़ती है और सबसे पहले यहीं से वजन कम होता है. पेट निकलने की वजह कहीं न कहीं हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान है. घंटों बैठे रहना, शारीरिक श्रम न करना, जंक फूड खाना, ज्यादा तेल मसाले वाली चीजें खाने से पेट निकलने लगता है. ऐसे में कुछ लोग वजन घटाने के लिए घंटों जिम में बिताते हैं. खासतौर से लोग अपनी एब्स बनाने के लिए बहुत मेहनत करते है. हर कोई चाहता है कि उसका पेट एकदम स्लिम रहे, लेकिन ऑफिस जाने वाले लोग और हाउस वाइफ को कई बार घर की जिम्मेदारियों की वजह से जिम जाने का समय नहीं मिल पाता है. ऐसे में आप घर बैठे बेली फैट को कम कर सकते हैं. आप इन एक्सरसाइज को करके अपने पेट को एकदम पतला बना सकते हैं. आइये जानते हैं आपको कौन सी एक्सरसाइज करनी है और कैसे करनी हैं? 

एब्स बनाने के लिए एक्सरसाइज

1- क्रंचेस- जो लोग एब्स बनाना चाहते हैं उनके लिए क्रंचेस एक अच्छी एक्सरसाइज है. इससे मसल्स को मजबूती मिलती है. क्रंचेस करने से कोर को स्ट्रेंथ मिलती है और लोअर बैक मसल्स मजबूत बनती है. क्रंचेज करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और पैरों के बीच गैप करके उन्हें मोड़कर बैठें. अब हाथों को अपने सिर के पीछे रखें और ध्यान रखें  कि आपकी कमर एकदम सीधी हो. अब धीरे-धीरे पीछे की ओर जाएं और जमीन से 2-3 इंच ऊपर रहें. कुछ देर इस पोजीशन में रहने के बाद वापस अपनी नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं. आप इसे 15-15 के 3 सेट में करें.

2- रशियन ट्विस्ट- इस एक्सरसाइज को करने से कोर, ओब्लिक और स्पाइन को मजबूती मिलती है. इससे पेट कम होता है और एब्स बनाने में मदद मिलती है. इससे वेस्टलाइन टोन होती है और पोश्चर भी इंप्रूव होता है. इसे करने के लिए योगा मैट पर बैठ जाएं. अब पैरों को घुटने से मोड़कर थोड़ा ऊपर की ओर उठाएं. इस बात का ख्याल रखें कि पैर एक साथ चिपके हुए और सीधे हों. अब हाथों में 2 किलो के डंबल या फिर एक्सरसाइज बॉल रखें और पहले दाएं और फिर बाएं ट्विस्ट करते हुए इस एक्सरसाइज को करें. आपकी कमर सीधी होनी चाहिए. इसे कम से 30 बार रिपीट करें. 

3- चेयर एक्सरसाइज- लोअर बॉडी को स्ट्रेंथ देने के लिए आपको ये एक्सरसाइज करनी चाहिए. इससे आपकी बॉडी काफी फ्लेक्सिबल बनती है. इससे कोर मसल्स और ग्लूट्स से लेकर लोअर और अपर बैक, टांगों और बाजुओं तक सब कुछ मजबूत बनता है. इसके करने के लिए पहले कुर्सी पर सीधा बैठ जाएं. अब हाथों को कुर्सी के किनारे पर टिकाएं और हाथों को एकदम सीधा रखें. अब कुर्सी से उठकर नीचे सिट-अप करें. आपको नीचे बैठते वक्त पूरी तरह से नीचे नहीं बैठना है. थोड़ी देर रुकें और फिर से कुर्सी पर बैठ जाएं. आपको इसे कम से कम  20 बार करना है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Yoga Tips: बॉडी की एनर्जी को बढ़ाते हैं ये 4 योगासन, हर दिन जरूर करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget