एक्सप्लोरर

Skin Care Tips For Oily Skin: ऑयली स्किन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये Skin Care Tips

आइए जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में ऑयली स्‍किनवाले किस तरह ऑयल को कंट्रोल करके पा सकते हैं निखरी त्वचा.

Skin Care Tips For Oily Skin: गर्मियों के मौसम में सामान्य त्वचा के मुकाबले ऑयली त्वचा वालों को अपना खास ख्याल रखना पड़ता है. इस प्रकार की त्वचा में ऑयल ग्लांड्स बहुत अधिक एक्टिव रहते हैं. जिसकी वजह से त्वचा पर धूल और मिट्टी के कण चिपक जाते हैं और स्किन पर एलर्जी, जलन, मुहांसों जैसी समस्याएं होने लगती हैं. अगर आपकी भी ऑयली स्किन है, तो ऐसे में कुछ टिप्‍स अपनाकर आप भी गर्मी में निखरी त्वचा पा सकती हैं.

क्लिंजर 
ऑयली स्किन की सफाई के लिए क्लिंजिंग बेहद जरुरी है. इसके लिए हमेशा लाइट ऑयल बेस्ड क्लिंजर का इस्तेमाल करें. इस बात का ध्यान रखें कि आपके क्लिंजर में अल्कोहल की मात्रा कम हो.

स्क्रबिंग 
ऑयली स्किन पर स्क्रबिंग बहुत जरूरी होती है. इससे त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी, डेड सेल्स हट जाते हैं और रोम छिद्र साफ हो जाते हैं. हफ्ते में एक बार स्क्रबिंग का इस्तेमाल करें ताकि ब्लैक हेड्स जैसी समस्या से बचा जा सके.

फेस वॉश 
ऐसे वॉश का इस्तेमाल करें, जिसमें सेलीसिलिक एसिड हो. इससे आपके चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल नहीं आएगा और चेहरे की कोमलता भी बनी रहेगी। आप चाहे तो ऑलिव ऑयल का प्रयोग भी कर सकते हैं.

मास्‍क 
यह आपके चेहरे के अतिरिक्‍त ऑयल को दूर करता है इसलिए हमेशा ऑयल फ्री फेस मास्‍क चुनें. हफ्ते में एक बार इसका प्रयोग अवश्य करें। मास्क ऐसा हो जो चेहरे को ठंडक दें और धूप से होने वाली टैनिंग को भी दूर करे.

सनस्क्रीन 
गर्मियों की धूप त्वचा की सबसे बड़ी दुश्मन होती है,  इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले ऑयल फ्री सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे स्किन सूरज की तेज किरणों से बची रहेगी और स्किन संबंधी कई दिक्‍कतें दूर होंगी.

ऱोज़ वाटर या फेस मिस्ट
गर्मियों में पसीने के कारण चेहरा चिपचिपा रहता है. इसके लिए गुलाब जल स्प्रे या फेस मिस्ट का इस्‍तेमाल करें. इससे स्किन को ताजगी मिलेगी.

ब्लॉटिंग पेपर 
ऑयली स्किन को बार - बार धोने से त्वचा के प्राकृतिक ऑयल्स खत्म हो जाते हैं. ऐसे में ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें. हमेशा अपने पर्स में ब्लॉटिंग पेपर रखें ताकि जब पसीना आये तो ब्लॉटिंग पेपर से आप चेहरे के ऑयल को सोख लें.

वॉटर 
शरीर को अंदर से हाइड्रेटेड रखने के लिए बहुत सारा पानी और जूस पिएं. हर दो घंटे के अंतराल पर एक गिलास भर कर पानी पीने का नियम बना लें. इससे आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलेंगे और शरीर हाइड्रेट रहेगा.

फूड 
गर्मियों में अपनी डाइट का पूरा ख्‍याल रखें. इस मौसम में ज्यादा तेल और मसालेदार खाना न खाएं. इससे आपकी स्किन और ऑयली होने लगेगी और साथ ही पिंपल्स भी होने लगते हैं.  

ये भी पढ़ें :- Makeup Tips for Oily Skin: आपकी स्किन है ऑयली? तो इस तरह करें मेकअप 

ऑयली स्किन की महिलाएं करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल, अपनाएं ये तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget